अंबिकापुर

युवती ने युवक से कहा- यदि ये चीज चाहिए तो इस नंबर पर कॉल कर लेना, 5 महीने बाद सामने आई ये सच्चाई तो…

Swindle : युवती ने कहा था कि मेरा भाई रायपुर महानदी में करता है काम, इसके बाद दे दिया था एक युवक का मोबाइल नंबर
2 min read
Swindle
Swindle

अंबिकापुर. चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने राजमिस्त्री से 1 लाख 80 हजार रुपए लिए थे। 5 माह बाद भी उसने न नौकरी लगवाई और न ही उसका पैसा वापस कियाा। राजमिस्त्री ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 (Swindle) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सरगुजा जिले के दरिमा थानांतर्गत ग्राम हरिहरपुर निवासी भोला मिंज राजमिस्त्री का काम करता है। वह फरवरी माह में शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित गुडलक दुकान में चपरासी की नौकरी (Swindle) के लिए फार्म भर रहा था। इस दौरान जशपुर के राहुल और उसकी बहन अल्मा तिर्की मिले।

अल्मा तिर्की ने बताया कि मेरा भाई राहुल रायपुर महानदी में काम करता है। वह वहां चपरासी की नौकरी (Swindle) लगवा देगा। इसके लिए उसने जशपुर के बलराम राम पिता सुधु राम का मोबाइल नंबर दिया और बात करने को बोली।

जब उसने बलराम से बात कि तो उसने कहा कि नौकरी के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए लगेंगे। उसके झांसे में आकर भोला ने 6 बार में 1 लाख 80 हजार रुपए बलराम के खाते में डाल (Swindle) दिया।


5 महीने बाद भी नहीं लगी नौकरी
5 माह बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने बलराम से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। जब उसने रुपए वापस करने की बात कही तो रुपए देने से भी इनकार कर दिया।

ठगी (Swindle) की आशंका होने पर उसने मामले की रिपोर्ट बुधवार को कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बलराम राम के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
10 Jul 2019 08:29 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन