अंबिकापुर. शहर का एक युवक गूगल पे एकाउंट (Google pay account) पर एडवांस लेने के चक्कर में 15 हजार रुपए की ठगी का शिकार हो गया। उसने कुछ दिन पूर्व ओएलएक्स (Swindle on OLX) पर अपनी पुरानी नैनो कार (Nano car) बेचने के लिए जानकारी डाली थी। रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति अपने आप को फौजी बताते हुए युवक के मोबाइल पर फोन किया और कार लेने के लिए तैयार हो गया।