अंबिकापुर

Ambikapur Fraud Case: मोबाइल हैंग होते ही खाते से गायब हो गए 1.12 लाख रुपए, महामाया मंदिर में है सिक्योरिटी गार्ड

Ambikapur fraud: सिक्योरिटी गार्ड के यूको बैंक खाते से दो दिन में निकाली गई रकम, पीडि़त ने कोतवाली में दर्ज कराई साइबर ठगी की रिपोर्ट, पुलिस कर रही है जांच
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 8:18 PM IST
Cyber fraud Case
Ambikapur Fraud Case, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- AI)

अंबिकापुर। मोबाइल हैंग होने के बाद एक सिक्योरिटी गार्ड के बैंक खाते से 1 लाख 12 हजार रुपए (Big fraud) निकल जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त अंबिकापुर के महामाया मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करता है। उसका कहना है कि 7 और 8 नवंबर के बीच उसके यूको बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली। इस दौरान उसका मोबाइल हैंग हो गया था। पीडि़त ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साइबर ठगों द्वारा लोगों के खाते से आए दिन उनकी गाढ़ी कमाई पार कर दी जा रही है। ठगों द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के तरीके इजाद किए जाते हैं। इसी बीच अंबिकापुर के महामाया मंदिर (Mahamaya Mandir Ambikapur) में पदस्थ गार्ड भी साइबर ठगी का शिकार हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बादा निवासी श्याम सुंदर टोप्पो (33) वर्तमान में अंबिकापुर के महामाया मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत है।

उसने शिकायत में बताया है कि 7 और 8 नवंबर के बीच उसका मोबाइल अचानक हैंग (Mobile hang) हो गया था। इसके बाद उसके यूको बैंक अंबिकापुर के खाते से कुल 1 लाख 12 हजार रुपए निकल गए। उसे आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर रकम दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर की है। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Cyber fraud: साइबर ठग बदलते रहते हैं तरीके

साइबर ठगों द्वारा लोगों को अपने झांसे में लेने तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। एक तरीके में सफल होने के बाद वे दूसरे पर फोकस करते हैं। ऐसे में वे लोगों को बड़ी रकम की चपत लगा चुके होते हैं। साइबर ठगों द्वारा लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनके चंगुल में फंसकर लोग आए दिन लाखों गवां रहे हैं।

जब तक उनकी समझ में आता है, वे बड़ी रकम गवां चुके होते हैं। रिपोर्ट पर पुलिस (Surguja Police) द्वारा कई मामलों में अपराधियों को पकडक़र कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बावजूद ठगी के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठगों के झांसे में पढ़े-लिखे लोग भी आसानी से आ जाते हैं।

Updated on:
25 Nov 2026, 8:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All