अंबिकापुर

11 हाथियों ने रात में उजाड़ दी नर्सरी, गोदाम की शीट उखाड़ी, तोड़ डाले गमले व दरवाजे

Elephants destroyed nursery: हाथियों ने इस कदर मचाया उत्पात कि न नेट का शेड बचा, न पौधे और न ही गमले, बोर उखाडऩे के बाद खाद बीज व दवाइयां भी कर दिए नष्ट, रिहायशी इलाके में हाथियों के पहुंचने से लोग दहशत में
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2023, 8:25 PM IST
11 हाथियों ने रात में उजाड़ दी नर्सरी, गोदाम की शीट उखाड़ी, तोड़ डाले गमले व दरवाजे
elephants destroyed Nursery building

उदयपुर. Elephants destroyed Nursery: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत विचरण कर रहे 11 हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार की रात हाथियों ने उदयपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर स्थित झिरमिटी उद्यान में जमकर तोडफ़ोड़ की। हाथियों ने नर्सरी को तहस-नहस कर दिया। हाथियों ने नर्सरी में स्थित गोदाम की शीट उखाडऩे के अलावा दरवाजे व पौधों के गमले तोड़ दिए। सुबह वहां का नजारा हैरान करने वाला था। हाथियों के उत्पात को देखते हुए लोग भी दहशत में हैं।


उदयपुर वन परिक्षेत्र में पिछले 1 माह से 11 हाथियों का दल रिहायशी इलाकों में भी पहुंच जा रहा है। ऐसे में कई बार मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद करना पड़ा है। सप्ताहभर पूर्व ही हाथियों ने एक युवक को भी मार डाला था।

इसी बीच सोमवार की रात करीब 10 बजे हाथियों का दल उदयपुर के झिरमिटी उद्यान परिसर में पहुंच गया। यहां हाथियों ने उद्यान परिसर में स्थित गोदाम भवन की सीमेंट वाली शीट को उखाडक़र फेंक दिया, दरवाजे तोड़ दिए तथा गोदाम में रखे खाद-बीज व दवाइयोंं को तहस-नहस कर दिया।

हाथियों का उत्पात यहीं नहीं थमा, उन्होंने यहां रखे पौधे युक्त गमलों और हजारों छोटे पौधे को नष्ट करने के अलावा एकमात्र बोर मशीन को भी तोड़ दिया। हाथियों ने पौधों के विकास के लिए लगाए गए नेट शेड व उद्यान कार्यालय के बोर्ड और कार्यालय में लगे खिडक़ी दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया है।


लाखों रुपए का नुकसान
इस संबंध में उद्यान अधीक्षक शादाब खान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 6 बार हाथियों का दल उद्यान में घुसा और शासकीय संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने करीब 8 लाख रुपए के सामानों का नुकसान किया है। उद्यान के भवन व नर्सरी को विकसित करने में 3-4 माह का समय लग सकता है।

Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान