अंबिकापुर

Surguja Road Accident: बोलेरो-कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, शिक्षिका समेत 14 महिला-पुरुष घायल, 8 की हालत गंभीर

Ambikapur Road accident: प्रतापपुर-बनारस मार्ग पर हुआ हादसा, टक्कर के बाद 50 मीटर तक घिसटती चली गई कार, गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 9:09 PM IST
Bolero-Car accident
Surguja Road Accident, दुर्घटनाग्रस्त कार (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। प्रतापपुर-बनारस मार्ग पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो और कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (Bolero-Car accident) हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 14 महिला-पुरुष घायल हो गए। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से 8 लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर (Ambikapur hospital) के लिए रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 50 मीटर तक सडक़ किनारे घिसटती चली गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

दाढ़ एवं रेवटी क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ एक महिला शिक्षिका सहित कुछ लोग कार से लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर-बनारस मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से कार की जबरदस्त भिड़ंत (Car-Bolero collision) हो गई। हादसे में कार सवार 5 महिलाओं और 1 पुरुष सहित अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला गया।

दुर्घटना में अंबिकापुर निवासी तनु सिंह, कौस्तुभ, प्रिया, अमित, प्रतापपुर निवासी नेहा, प्रिंस व सोनू तथा सीतापुर निवासी राहुल, पियूष और ओमप्रकाश समेत 14 लोगों के घायल (Injured in accident) होने की जानकारी मिल रही है। कई घायलों के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायलों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे (Road accident) के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Car accident: अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर (Medical College hospital Ambikapur) रेफर कर दिया गया।

अन्य घायलों का उपचार प्रतापपुर में जारी है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सीतापुर क्षेत्र की है और बनारस की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे काफी दूर तक घिसटती (Car dragged on road) चली गई।

Updated on:
27 Nov 2026, 9:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Olympics: डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ, कहा- यहां जल्द खुलेगी खेल अकादमी

LLB Course: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में अब 3 वर्षीय एलएलबी की होगी पढ़ाई, BCI से मिली अनुमति, रायपुर के बाद दूसरा विवि

Surguja Hostel Incident: केन मेमोरियल स्कूल के हॉस्टल में छात्र की करंट से मौत, जांच के बाद डीईओ ने कहा- बंद करो

Ambikapur Dilapidated Road: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने NH कार्यालय का किया घेराव, कहा- जब टेंडर हो गया है तो क्यों नहीं बना रहे जर्जर सडक़ें?

Surguja Land Fraud: राजस्व मंडल बिलासपुर के फर्जी आदेश से अपने नाम कराना चाहता था 2.86 हेक्टेयर जमीन, 1 गिरफ्तार, दूसरा फरार