अंबिकापुर

16 साल की लड़की 200 किमी दूर स्टेशन पर मिली, पुलिस पहुंची तो युवक की ओर इशारा कर बताया, इसने मेरे साथ…

आरोपी युवक के कब्जे से पुलिस ने किशोरी को किया बरामद, किशोरी के माता-पिता ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

2 min read
Minor girl

अंबिकापुर. गांधीनगर पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के चंगुल से पीडि़ता को पुलिस ने बिलासपुर जाकर छुड़ाया। 20 सितंबर से पीडि़ता घर से लापता थी। परिजन की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस पीडि़ता की तलाश कर रही थी।

इधर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक पीडि़ता को अपने साथ भगाकर बिलासपुर ले गया है। सूचना पर पुलिस की टीम बिलासपुर पहुंची और पीडि़ता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Breaking : आधी रात को एक जगह जमा हुए थे 17 युवक, सब मशगुल थे घिनौना काम करने में, तभी…


गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी 20 सितंबर की सुबह से घर लापता थी। जब शाम होने के बाद भी वह घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान होने लगे। इसके बाद परिजन पीडि़ता की अपने स्तर पर खोजबीन किए। लेकिन उसका पता नहीं चला।

तब पीडि़ता की मां ने पीडि़ता के लापता होने की शिकायत 21 सितंबर को गांधीनगर थाने में की। इधर गांधीनगर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़ता की तलाश में जुट गई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि किशुननगर निवासी शिवा हलदार उम्र 21 वर्ष पिछले 1 वर्ष से पीडि़ता को अपने प्रेम जाल में फंसाया है और वह पीडि़ता को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया है।

आरोपी और पीडि़ता की तलाश कर रही पुलिस को गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दोनो बिलासपुर में है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम बिलासपुर रवाना हो गई।


रेलवे स्टेशन से पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया और पीडि़ता को उसके चंगुल से छुड़ाकर अंबिकापुर लेकर आई। पूछताछ करने पर पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बिलासपुर भगाकर ले गया था।

जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(ढ), 4, 5(ठ), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

विधायक प्रत्याशी इस बार के चुनाव में खर्च कर सकेंगे मात्र इतने रुपए, मैसेज से प्रचार भी जुड़ेगा खर्च में
Published on:
29 Sept 2018 03:48 pm
Also Read
View All
Women Angry on Collector: शराब दुकान बंद कराने पहुंची थीं महिलाएं, कलेक्टर की बात सुनकर भडक़ गईं, कहा- नहीं चाहिए महतारी वंदन का पैसा

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

Doctor Slaps Patient Video: डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में महिला को जड़ा थप्पड़, कराने आई थी नसबंदी, परिजनों ने मचाया हंगामा

Congress Protest Video: आधी रात एक साथ धरने पर बैठे दीपक बैज और टीएस सिंहदेव, कुछ देर बाद पहुंचेंगे भूपेश बघेल

Ganga Dussehra: जिन तालाबों में कमल के फूल, वहां उतरती हैं ‘गंगा मैया’, जानिए गंगा दशहरा पर कौन-कौन सी होती हैं अनूठी परंपराएं