अंबिकापुर

2 नाबालिग दोस्तों का अपहरण कर रॉड व बेसबॉल स्टिक से बेदम पिटाई, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, 4 फरार

Kidnap and beaten: आपसी वर्चस्व की लड़ाई में 2 युवकों व 5 नाबालिगों ने मिलकर 2 नाबालिग दोस्तों का अपहरण कर बेदम पीटा, गला दबाकर हत्या (Murder) की भी कोशिश
2 min read
Kidnap and beaten
Kidnap and beaten accused arrested

अंबिकापुर. Kidnap and beaten: आपसी वर्चस्व की लड़ाई में स्कूटी सवार 2 नाबालिग दोस्तों का रविवार को बाइक सवार 2 युवक व 5 नाबालिगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद दोनों नाबालिगों को वे शहर से लगे पिलखा पहाड़ ले गए और यहां रॉड व बेसबॉल स्टिक से बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान बदमाश एक अपचारी बालक की हत्या करने की नीयत से गला भी दबाया। पीडि़तों की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने फिलहाल 2 युवकों व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


गौरतलब है कि रविवार को अंबिकापुर के ही 2 नाबालिग दोस्त स्कूटी से घूमने निकले थे। इस दौरान शहर के नमनाकला के पास ४-५ बाइक में 2 युवक व 5 नाबालिग पहुंचे। बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में सातों ने स्कूटी सवार दोनों नाबालिगों को जबरन पिल्खा पहाड़ ले गए।

वहां सभी मिलकर दोनों अपहृताओं की रॉड व बेसबॉल स्टिक से बेदम पिटाई करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने एक नाबालिग की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की। लेकिन दोनों पीडि़तों ने किसी तरह भागकर वहां से अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी परिजन को दी।

परिजन के साथ दोनों पीडि़त ने गांधीनगर थाना पहुंच कर मामले की मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़तों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव, लल्ला यादव एवं अन्य नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 365, 307, 323, 294, 506, 120 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।


आरोपियों को भेजा गया जेल
विवेचना के दौरान पुलिस ने दबिश देकर घटना में शामिल लल्ला यादव एवं मुकेश यादव निवासी अम्बिकापुर एवं एक अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में एसआई विजय दुबे, एएसआई अनिल सिंह, भूपेश सिंह, विनय सिंह, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक विकास सिंह, संजीव चौबे, सत्येंद्र दुबे, राहुल सिंह, बृजेश राय, अमृत सिंह, अरविंद उपाध्याय, प्रविन्द्र सिंह, अजय तिवारी व सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Published on:
11 Apr 2023 04:05 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?