अंबिकापुर

Surguja Sky Lightning: आसमानी आफत से 2 महिला समेत 3 की मौत, एक रुपए निकालने जा रहा था बैंक तो 2 थीं खेत में

Sky lightning in Surguja: सरगुजा व सूरजपुर जिले में 3 अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिलाओं की चली गई जान
2 min read
3 people died due to sky lightning
Surguja sky lightning, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर/बतौली/भैयाथान। सरगुजा व सूरजपुर जिले में 3 अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली (Sky lightning) गिरने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक वृद्ध महिला बैंक से रुपए निकालने जा रही थी, दूसरी खेत में रोपा लगा रही थी तो तीसरी खेत में घास उखाड़ रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। हादसे में महिलाओं की मौत से उनके परिजन में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि बारिश के सीजन में सरगुजा संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस सीजन अब तक 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पहली घटना सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजबहर की है। रामबरन राम गुरुवार को बैंक से पैसा निकालने के लिए भैयाथान जाने निकले थे। इसी दौरान वे रेण नदी पुलिया के पास पहुंचे। मौसम में अचानक बदलाव के बीच तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत (Death due to sky lightning) घोषित कर दिया। बुजुर्ग के मौत की खबर मिलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Sky lightning fell: रोपा लगाते गिरी आकाशीय बिजली

दूसरी घटना में सूरजुपर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम सुंदरगंज निवासी महेन्द्र ने बताया कि बुधवार की सुबह वह 11 बजे खेत की जोताई करके घर आ गया था। खेत में उसकी पत्नी 40 वर्षीय पार्वती और 4 अन्य लोग रोपा लगा रहे थे। उस समय बारिश हो रही थी और बादल गरज रहा था। दोपहर करीब 2 बजे गांव का एक लडक़ा दौड़ता हुआ आया और बताया कि खेत में उसकी पत्नी के ऊपर आकाशीय बिजली (Sky lightning death case) गिर गई है और वह गिरी पड़ी है।

सूचना मिलते ही वह खेत की ओर भागा। गांव के लोग उसकी पत्नी को खेत के पास एक झोपड़ी में रखे थे। उसकी पत्नी का चेहरा काला पड़ गया था और वह बेहोशी की हालत में थी। फिर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घास उखाड़ते समय गिरी आकाशीय बिजली

तीसरी घटना सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनकुवारा की है। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे कलाम साय की साली प्रतिमा 28 वर्ष खेत की ओर घास उखाडऩे गई थी। इस दौरान दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। हादसे के बाद खेत में काम कर रहे परिजनों द्वारा उसे उठाया गया। इस दौरान उसकी वहीं मौत (Woman died due to sky lightning) हो चुकी थी। महिला की मौत से परिजन में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
13 Aug 2026 09:13 pm
Published on:
13 Aug 2026 08:39 pm