29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Koria News: जिंदा करने की आस में बेटे और पत्नी के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत, 5 झुलसे- See Video

Koria sky lightning: एमसीबी जिले में खेत में धान का रोपा लगा रहे महिला-पुरुषों और बच्चों पर आ गिरी थी आकाशीय बिजली, 2 लोगों की हुई मौत, अन्य का चल रहा उपचार
2 min read
Google source verification
2 people died due to sky lightning

Sky lightning in Koria, आकाशीय बिजली से झुलसीं महिलाओं पर चढ़ाया गया गोबर का लेप (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर/खडग़वां। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खडग़वां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शिवपुर में सोमवार की शाम महिला-पुरुष और बच्चे खेत में धान का रोपा लगा रहे थे। इसी दौरान मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ गरज-चमक (Sky lightning) होने लगी। इसी बीच वहां आकाशीय बिजली आ गिरी। इससे 7 महिला-पुरुष व बच्चे इसके चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। यह देख आस-पास मौजूद उनके परिजन वहां पहुंचे और सभी को उठाकर गायों के रखने वाले स्थान पर ले जाया गया। यहां सभी के शरीर पर गोबर का लेप चढ़ाया गया। घटना में एक महिला और 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी, इसके बाद भी जिंदा करने की आस में उनके परिजन पैर-हाथ व शरीर के अन्य हिस्से पर गोबर लपेटते रहे। वहीं 5 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

एमसीबी जिले के खडग़वां विकासखंड अंतर्गत ग्राम शिवपुर में सोमवार को 34 वर्षीय कुंती, 15 वर्षीय मनीष समेत दर्जनभर से अधिक मजदूर धान का रोपा लगा रहे थे। शाम को मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान मजदूर रोपा लगाने में व्यस्त थे। इसी बीच तेज गर्जना के साथ वहां आकाशीय बिजली (Died due to sky lightning) आ गिरी। इसकी चपेट में कुंती, मनीष समेत 7 मजदूर आ गए।

इससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। खेत में बेहोशी की हालत में गिरे सभी मजदूरों को वहां काम कर रहे अन्य लोगों व परिजनों द्वारा तत्काल पास ही स्थित एक शेड के नीचे ले जाया गया। यहां सभी के शरीर पर गोबर का लेप चढ़ाया गया। मनीष व कुंती के हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी, उनकी मौत (Death from sky lightning) हो चुकी थी।

इसके बाद भी परिजन इस आस में उनके ऊपर गोबर का लेप चढ़ाते रहे कि वे वापस लौट आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद सभी को संजीवनी एक्सपे्रस 108 से खडग़वां अस्पताल ले जाया गया।

यहां कुंती और मनीष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।

Koria sky lightning news: गांवों में ये है मान्यता

गांवों में वर्षों पुरानी मान्यता यह है कि यदि कोई आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया है तो उसके शरीर पर गोबर का लेप चढ़ाने से बिजली का प्रभाव कम हो जाता है। इसी मान्यता के हिसाब से ग्रामीणों ने सभी झुलसे लोगों के शरीर पर गोबर लपेट दिया था। वहीं खडग़वां क्षेत्र के ग्राम मंगोरा में भी एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।