अंबिकापुर

खेत में शौच कर रही महिला के सामने अचानक आ धमके 3 भालू, फिर उसका कर दिया ये हाल

महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही भालुओं ने उसके ऊपर कर दिया हमला, जान बचाने मचाने लगी शोर
less than 1 minute read
Injured women
Injured women

अंबिकापुर. एक महिला मंगलवार को शौच के लिए घर से बाहर खेत में गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे ३ भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को देख कर भालू वहां से भाग गए। इस दौरान भालुओं ने महिला के सिर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दवरा निवासी 25 वर्षीय कविता अगरिया पति रामचरण अगरिया मंगलवार की अलसुबह शौच के लिए घर से बाहर खेत में गई थी। उसी दौरान अचानक वहां ३ भालू पहुंच गए। भालुओं को देखकर महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी।

इसी बीच भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं ने उसके सिर को अपने पैने नाखूनों से नोंचकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख तीनों भालू वहां से जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद महिला के परिजन उसे लेकर बलरामपुर जिला अस्पताल में पहुंचे।

यहां प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिर परिजनों द्वारा महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Published on:
15 Nov 2018 05:46 pm
Also Read
View All
School Enrollment Festival: मंत्री ने बजाई स्कूल की घंटी, बच्चों को मिठाई खिलाकर कराया प्रवेश, कहा- मन लगाकर पढ़ें

Ambikapur News: गांधीनगर थाना के पीछे बिक रही शराब, परेशान महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर के पास, कहा- साहब, बंद करवाइए

Kidnapping Case: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अपहृत 3 वर्षीय बालक 7 दिन बाद मिला, प्लेटफॉर्म पर सो गया था पिता

Ambikapur-Delhi Train: अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन सप्ताह में चलनी है 2 दिन, लेकिन सेवा अब तक शुरु नहीं, रेलवे मंत्री को लिखा पत्र

Surguja Crypto Currency Fraud: क्रिप्टो करेंसी बिगेट वालेट में लगवा रहे थे पैसे, कहा- ज्यादा मुनाफा मिलेगा, होटल में किया सेमिनार, 5 गिरफ्तार