अंबिकापुर

हनुमान छाप सिक्का दिखाकर बनाते थे लोगों को अपना शिकार, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त टीम ने बनारस मार्ग पर घेराबंदी कर दबोचा, सिक्का भी किया बरामद
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 5:54 PM IST
Hanuman mark coin
Hanuman mark coin

अंबिकापुर. हनुमान छाप सिक्का दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बनारस मार्ग स्थित चठिरमा बेरियर के समीप से गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखकर धरदबोचा। पुलिस ने युवकों के पास से हनुमान छाप सिक्का भी बरामद किया है।


सीएसपी आरएन यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की पल्सर बाइक से 3 युवक हनुमान छाप सिक्का लेकर लोगों से ठगी करने जा रहे हैं। इन युवकों द्वारा पूर्व में भी सिक्का के माध्यम से ठगी की जा चुकी है।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने इसकी सूचना एसपी सदानंद कुमार को दी। एसपी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच व गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

चठिरमा बेरियर के पास टीम ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरु की। इस दौरान वाहन क्रमांक सीजी 5 सीव्ही 7346 में सवार होकर 3 युवक भटगांव की तरफ जाते नजर आए। उनकी बाइक रुकवाकर पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास एक हनुमान छाप सिक्का मिला।

युवकों ने बताया कि इस सिक्के को दिखाकर वे लोगों से ठगी करते आ रहे हैं और भटगांव ठगी करने जा रहे हैं। हनुमान छाप सिक्का को रखने के संबंध में कोई भी दस्तावेज व कोई कारण नहीं होना बताया।

पुलिस ने हनुमान छाप सिक्का बरामद करते हुए धारा 41(1-4) व 420 के तहत सूरजपुर जिला के ओडगी निवासी देव कुमार सिंह, भटगांव निवासी जगदीश सिंह व गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में गांधीनगर टीआई इम्मानुएल लकड़ा, एएसआई अलंगो दास, आरक्षक राजकुमार व क्राइम ब्रांच के एसआई मनीष यादव, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, आरक्षक भोजराज पासवान, राकेश शर्मा, जयदीप सिंह, दीनदयाल सिंह, अमित विश्वकर्मा, नितिन सिन्हा, विवेक राय, मनीष यादव, अमृत सिंह, बृजेश राय, अंशुल शर्मा, राहुल सिंह शामिल रहे।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन