
Young man who cut his tongue
अंबिकापुर. 28 वर्षीय एक युवक बचपन से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता था। सोमवार की सुबह वह घर से पूजा कर निकला और गांव से कुछ दूर स्थित भगवान शिव के मंदिर में पहुंच गया। यहां उसने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। इस दौरान काफी मात्रा में खून मंदिर परिसर में फैल गया।
फिर युवक ने पर्ची पर लिख छोड़ा कि मंदिर में आने वाले मंदिर की साफ-सफाई कर उसकी भी सेवा करें। फिलहाल गंभीर स्थिति में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूरजपुर जिले के ग्राम करवां निवासी मोहन चौधरी 28 वर्ष खेती-किसानी करता है। वह माता-पिता तथा पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। सोमवार की सुबह उसने भगवान शिव की घर में पूजा-अर्चना की और सबको प्रसाद खिलाकर निकल गया। इसके बाद वह ग्राम लटोरी से लगे चंद्रमेढ़ा स्थित शिव मंदिर में पहुंचा और ब्लेड से अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी।
कुछ देर बाद जब गांव के लोग वहां पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के भीतर खून फैला हुआ था। यह देख लोगों की आंखें फटी रह गईं। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सरपंच को दी।
सूचना मिलते ही सरपंच मौके पर पहुंचा और युवक के परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।
लिख छोड़ी थी पर्ची
जीभ काटने के बाद युवक काफी देर से मंदिर के भीतर ही बैठा था। उसने मंदिर में एक पर्ची लिख छोड़ी थी जिसपर लिखा था कि मंदिर की साफ-सफाई कर उसे भी नहलाएं-धुलाएं और उसकी सेवा करें।
पिता का ये कहना
इस संबंध में युवक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बचपन से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहा है। हो सकता है उसने कोई मन्नत मांगी हो और जीभ चढ़ाने की बात रखी हो।
Published on:
04 Sept 2018 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
