27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG में एक थाना ऐसा भी जहां तिरपाल के नीचे बैठकर ड्यूटी करते हैं पुलिस ऑफिसर्स

बारिश के कारण टपक रही थाना भवन की छत, केस से संबंधित दस्तावेजों को सुरक्षित रखना बनी चुनौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Sep 2018, 2:39 PM IST

Chirimiri police station

Police station Chirimiri

चिरिमिरी. पुलिस प्रशासन की लापरवाही व अनदेखी के कारण चिरमिरी थाना के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को बारिश के पानी से बचने प्लास्टिक व तिरपाल लगाना पड़ रहा है। थाने के एक कमरे में बारिश के टपकते पानी के बीच एसआई-एएसआई व प्रधान आरक्षक अपनी ड्यूटी करने को विवश हैं। उनके सामने विभिन्न प्रकार के केस से संबंधित फाइलों को बचाना चुनौती है।


कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार रुक रुक बारिश हो रही है जिससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। वहीं पुलिस थाना चिरमिरी की छत से बारिश का पानी टपकने लगा है। इससे बचने के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने स्वयं खर्च कर तिरपाल खरीदकर लगाया है।

इसमें करीब 7-8 एसआई-एएसआई व प्रधान आरक्षक बैठकर केस की फाइल तैयार करते हैं। मूसलाधार बारिश होने पर कमरे में बैठकर कामकाज करना मुश्किल होता है और पुलिस अधिकारी अन्यत्र कहीं जाकर अपनी केस फाइल तैयार करते हैं। क्योंकि बारिश में काम करते समय दस्तावेज भीग जाते हैं।


पानी टपक रहा है तो क्या करें, काम तो करना पड़ेगा
बारिश होने के कारण तिरपाल से पानी एकत्रित कर बाल्टी से बाहर फेंकने में आधा दिन बीत जाता है। बावजूद पुलिस प्रशासन छत की मरम्मत सहित अन्य कार्य कराने कोई पहल नहीं कर रहा है। मामले में पत्रिका टीम ने पुलिस अधिकारियों से तिरपाल लगाने और पानी के बीच काम करने की बात पूछी तो अधिकारी व कर्मचारी जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंस पड़े।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब क्या करें, छत से पानी रिस रहा है तो। क्या कर सकते हैं, काम तो करना ही पड़ेेगा। विभागीय दस्तावेजों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके बाद अपनी सुरक्षा करना, जिसका उच्च अधिकारियों प्रतिदिन हिसाब किताब देना पड़ता है।


थाना में इतने स्टाफ की पदस्थापना
नगर निरीक्षिक 1
महिला उप निरीक्षक 1
पुरुष उप निरीक्षक 4
एएसआइ 6
हवलदार 8
महिला आरक्षक 1
नगर सैनिक 2
यातायात प्रभारी 1
यातायात आरक्षक 2


जल्द ही कराई जाएगी मरम्मत
मेरी पदस्थापना के बाद थाना परिसर रिस रहे पानी को लेकर उसकी मरम्मत के संबंध में राजस्व विभाग को लिखित रूप में जानकारी दी गई है। इसे लेकर अभी कुछ दिन पहले ही एसडीओपी स्वयं देख कर गए है। कुछ तकनीकी खामियों के कारण दिक्कत आ रही है। जल्द ही मरम्मत कार्य प्रगति पर होगा, ऐसी जानकारी मिली है।
विमलेश दुबे, थाना प्रभारी चिरमिरी

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग