अंबिकापुर

Surguja Road Accident: सडक़ हादसे में 2 चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, सडक़ पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक

Road Accident: सरगुजा व सूरजपुर जिले में हुए सडक़ हादसे में 3 लोगों की गई जान, मृतकों में दादा का इलाज कराने जा रहा बाइक सवार पोता भी शामिल
2 min read
3 people died in road accident
Surguja Road Accident, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में दो अलग-अलग सडक़ हादसों (Road Accident in Surguja) में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर क्षेत्र में खड़े ट्रेलर में बाइक टकराने पर 2 चचेरे भाइयों की जान चली गई। वहीं सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र में दादा का इलाज कराने अस्पताल जा रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दादा घायल हैं। दोनों मामलों में 3 लोगों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऊंचडीह टोंगरीपारा निवासी अशोक कुमार नागेश (34) अपने चचेरे भाई संतोष नागेश के साथ 8 अक्टूबर को फॉल सीलिंग का काम करने बाइक से सीतापुर गया था। काम खत्म कर दोनों वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विशुनपुर चौक के पास उनकी बाइक सडक़ किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक टीएन 88 बी 4718 से टकरा (Bike Accident) गई।

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां संतोष की मौत हो चुकी थी, जबकि अशोक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। यहां शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत (Death in Road Accident) हो गई। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए गए।

Bike Accident: दादा का इलाज कराने जा रहे पोते की मौत

दूसरी घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम बिहारपुर की है। दादा के पैर में दर्द होने पर उनका इलाज कराने सोनगरा अस्पताल जा रहा रूपनारायण बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे (Road Accident in Surajpur) में उसके दादा सहित 2 अन्य लोग भी घायल हुए। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे बिहारपुर में बरगद के पेड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और उसमें दादा-पोते समेत 3 लोग सडक़ पर गिर पड़े।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। रूपनारायण के सिर में गंभीर चोट आई थी और कान व नाक से खून निकल रहा था। सभी घायलों को निजी वाहन से लटोरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया। होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती रूपनारायण की 9 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।

Updated on:
09 Oct 2026 07:13 pm
Published on:
09 Oct 2026 07:13 pm
Also Read
View All
Surguja Police: 800 मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस ने चलवाया बुलडोजर, कानफोड़ु आवाज निकालकर करते थे परेशान

Elephants in Surguja: 12 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 2 मकान तोड़े, रौंद डाली फसल, मिलने पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज