अंबिकापुर

महिलाओं के सामने ये काम करने से छात्र ने मना किया तो 3 युवकों ने रॉड से किया हमला, अब बोल रहे- रिपोर्ट की तो जान से जाओगे

किराना दुकान के पास बिस्किट खा रहे युवक ने वहीं मौजूद 3 युवकों के इस बात पर जताई थी आपत्ति, अस्पताल में जाकर हर दिन दे रहे धमकी
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 7:58 PM IST
Injured student with her mother
Student who beaten

अंबिकापुर. चार दिन पूर्व 3 युवकों ने मिलकर शहर से लगे बौरीपारा के खैरबार रोड में कॉलेज के एक छात्र की बेदम पिटाई कर दी थी। इस दौरान युवकों ने रॉड से उसके सिर पर हमला किया था। छात्र के बेहोश होकर गिरने के बाद मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर आरोपियों द्वारा अस्पताल में जाकर पीडि़त को लगातार धमकी दी जा रही है। उससे कहा जा रहा है कि यदि उसने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मारकर फेंक देंगे।


बलरामपुर निवासी २२ वर्षीय दीपक कुमार यादव पिता कुंवर राम यादव शहर के बौरीपारा स्थित खैरबार रोड में अपने बड़े पापा के घर पर रहकर पढ़ाई करता है। वह साईं बाबा कॉलेज में बीए दूसरे वर्ष का छात्र है। वह 25 सितंबर की शाम को मोहल्ले के ही एक किराना दुकान के पास बैठकर बिस्कुट खा रहा था। वहां पहले से ही पंकज, दीपक राम व राकेश श्रीवास्तव मौजूद थे।

ये तीनों आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। इस बीच दुकान में कुछ महिलाएं भी थीं। दीपक ने युवकों को गाली गलौज करने से मना किया। इस पर तीनों युवक गुस्से में आकर दीपक की पिटाई करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पीछे से उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया।

मोहल्लेवासियों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने उसकी कोई सुध नहीं ली। पीडि़त अभी भी अस्पताल में भर्ती है।


आरोपी दे रहे धमकी
अस्पताल में भर्ती दीपक यादव ने बताया कि तीनों आरोपी अस्पताल में दो दिन से आकर मुझे धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने धमकी दी हैै कि अगर तुम घटना की शिकायत पुलिस के पास करोगे तो तुम्हें जान से मार कर फेंक देंगे। इससे पीडि़व व उसका परिवार काफी डरा हुआ है।

Published on: