23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काली मंदिर में खून से लथपथ मिला शव, शरीर पर हैं दांतों के निशान, पुजारी से चल रही पूछताछ

काली मंदिर में बाहर से लटका हुआ था ताला, डोमनहिल वार्ड क्रमांक-40 के श्री श्री काली मंदिर परिसर का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Sep 2018, 7:11 PM IST

Kali mandir

Kali mandir

बैकुंठपुर. कोरिया जिले के चिरमिरी डोमनहिल वार्ड क्रमांक-40 सोनावानी के श्री श्री काली मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह एक चीतल का खून से लभपथ शव मिला है। मामले में वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराने भेजा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की बात कही है। बताया जा रहा है कि चीतल के शरीर पर किसी जानवर के दांतों के निशान मिले हैं। इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।


मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी चिरमिरी केके शुक्ला सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर मंदिर परिसर को अपने कब्जे में लिया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृत चीतल के शव की बारीकी से जांच कर पीएम के लिए बड़ी बाजार अस्पताल भेजा है।

वन विभाग की टीम ने मामले की जांच कर मृतक चीतल के शव की स्थिति पर आशंका जाहिर की और पीएम रिपोर्ट के बाद सही तथ्य सामने आने की बात कही है। पुलिस प्रशासन और नागरिकों की मदद से डोमनहिल सोनावानी श्री श्री काली मंदिर परिसर में मृत हालत में चीतल का शव में कई जगह चोटे के निशान पाए गए हैं।

वहीं मृत चीतल के शव के गले और पिछले हिस्से में किसी जंगली जानवर या कुत्तों के दांतों के निशान मिले हैं। इससे उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि मंदिर परिसर में लोहे के दरवाजे के रॉड को तोड़ कर अंदर प्रवेश करने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है।

स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि शुक्रवार की रात को आवारा कुत्तों से जान बचाने मंदिर परिसर में घुसा होगा। क्योंकि मंदिर के दरवाजे का एक रॉड टूटा हुआ है।


पुजारी व स्थानीय नागरिकों से पूछताछ जारी
वन विभाग की टीम ने मंदिर परिसर में निवास रथ पुजारी एवं स्थानीय नागरिकों से पूछताछ कर रही है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्यों पर कुछ कहने की बात कही है। हालांकि जांच में यह बिंदु भी रखा गया है कि अगर मृत चीतल अपनी ताकत से लोहे की राड को तोड़ सकता है तो उसके सिर या अन्य जगह पर चोट के निशान पाए जाते, लेकिन सिर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।


बारीकी से की जा रही जांच
मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल के शव को अपने कब्जे में लिया गया है। मृत चीतल के शरीर में केवल एक हिस्से पर किसी जंगली जानवर के दांतों के निशान मिले हैं, लेकिन चीतल उस मंदिर परिसर के अंदर कहां से आया और लोहे के दरवाजे को तोड़ कर अंदर जाने में उसके शरीर के अन्य किसी जगह पर अभी तक किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पीएम के लिए भेजा गया है और मौके पर बारीकी से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
राय सिंह मार्को, वन परिक्षेत्र अधिकारी चिरमिरी

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग