अंबिकापुर

धान की फसल देखने जा रहे किसान का 4 भालुओं से हो गया सामना, फिर पैने पंजों से ऐसे बची जान

गांव से लगे खेत में पैदल जा रहा था किसान, रास्ते में 2 शावकों के साथ पहुंच गए 2 भालू, मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Bear
Bear

अंबिकापुर. एक वृद्ध किसान शुक्रवार की शाम गांव में ही खेत में लगी धान की फसल देखने जा रहा था। वह खेत के पास पहुंचा ही था कि अचानक 4 भालू वहां पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया।

किसान जब चिल्लाया तो ग्रामीण वहां पहुंचे और डंडे से मारकर भालुओं को भगा दिया। फिलहाल वृद्ध किसान का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा है।


सरगुजा संभाग में हाथी व भालुओं का आतंक है। आए दिन इनके हमले में लोग घायल हो रहे हैं। भालुओं ने भी इन दिनों उत्पात मचा रखा है। ऐसा ही एक मामला सीतापुर ब्लॉक के ग्राम सरगा से आया है।

गुरुवार की शाम वह गांव से लगे खेत में धान की फसल देखने गया था। वह खेत के पास पहुंचा ही था कि धान में से अचानक 4 भालू निकल आए और उस पर हमला कर दिया। भालुओं में 2 शावक भी शामिल थे।

अचानक हुए हमले से वृद्ध संभल नहीं पाया और वह अपनी जान बचाने चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े और लाठी-डंडे से मारकर भालुओं को भगाया।


मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
भालुओं ने उसके हाथ-पैर को अपने पैने नाखूनों से नोंच दिया था। उसे घायल हालत में सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज जारी है।

Updated on:
06 Oct 2018 05:48 pm
Published on:
06 Oct 2018 05:48 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष