अंबिकापुर

मेले में 4 बच्चों ने खाई चाट-फुल्की और आईसक्रीम, घर लौटते ही बिगड़ी तबियत, 1 की मौत

Child death: एक और बच्चे की हालत गंभीर, स्थानीय डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए किया रेफर, फूड प्वाइजनिंग की आशंका
less than 1 minute read
मेले में 4 बच्चों ने खाई चाट-फुल्की और आईसक्रीम, घर लौटते ही बिगड़ी तबियत, 1 की मौत
Demo pic

अंबिकापुर. Child death: पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम किलकिला से मेला देखकर मंगलवार की रात एक ही परिवार के 4 बच्चे घर लौटे तो उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गया। बच्चों ने बताया कि उन्होंने मेले में चाट-फुल्की और आईसक्रीम खाई थी। परिजन ने चारों बच्चों को इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात बच्चे की मौत हो गई। परिजन मौत का कारण फुड प्वाइजनिंग बता रहे हैं।


जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किलकिला में महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला लगा था। मंगलवार को ग्राम किलकिला निवासी 11 वर्षीय भुवनेश्वर सिदार पिता हवल सिदार अपने चचेरे भाई विनय सिदार तथा राधापुर सीतापुर निवासी गोविन्द सिंह व लालबहादुर के साथ मेला देखने किलकिला गया था।

यहां से सभी रात को वापस घर लौटे तो तबियत बिगड़ गई। चारों बच्चों उल्टी-दस्त करने लगे। परिजन ने पूछा तो बच्चों ने बताया कि मेला में फुल्की, चाट व आईसक्रीम खाई थी। तबियत ज्यादा बिगडऩे पर परिजन चारों बच्चों को इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल ले गए।


एक बच्चे की मौत
पत्थलगांव अस्पताल में भुवनेश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन फूड प्वाइजनिंग की आशंका जता रहे हैं। वहीं परिजन के कहने पर बच्चे के शव का पीएम नहीं कराया गया।

Published on:
15 Mar 2024 09:14 pm
Also Read
View All
ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान