विश्रामपुर. Dog bite goat: सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत एक पालतू कुत्ते ने पड़ोसी के बकरे को काट लिया। इससे नाराज पड़ोसी ने कुत्ते की मालकिन के घर में तोडफ़ोड़ की। यही नहीं, उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में महिला ने चौकी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।