अंबिकापुर

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में चुनाव को लेकर 4 राज्यों की पुलिस ने बनाईं ये योजना, 10 प्वाइंट में जानें लिए गए निर्णय

छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने सरहदी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने बलरामपुर में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

2 min read
Chhattisgarh news
Police interstate meeting

अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरहदी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने बलरामपुर में शनिवार को अंतरराज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड व उत्तरप्रदेश के पुलिस अधिकारी शामिल हुए।


अंतरर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन शनिवार को बलरामपुर में किया गया। इस बैठक में सरगुजा आईजी हिमांशु गुप्ता, कमिश्रर टीएस सोनवानी के साथ कलक्टर बलरामपुर, कलक्टर सिंगरौली, एसपी सिंगरौली, एसपी लातेहार, एसपी गढ़वा, एसपी बलरामपुर, एसपी सरगुजा, एसपी सूरजपुर, एसपी जशपुर सहित सोनभद्र के उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

बैठक में छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरहदी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने कई निर्णय लिए गए।


ये लिए गए निर्णय
1. बैठक में माओवादी विरोधी अभियान का रोड मैप तैयार किया गया।
2. बैठक में निर्णय लिया गया कि सरगुजा सहित अन्य क्षेत्रों में माओवादी कहीं भी प्रभावित नहीं कर सके, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
3. एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों की नियमित बैठकों हेतु समय-सीमा का निर्धारण किया गया।
4. ऐसे फरार अपराधियों एवं वारंटियों की सूची का आदान-प्रदान किया गया जो अपराध को अंजाम देने के बाद दूसरे जगहों पर चले गए हैं।


5. फरार वारंटियों की धरपकड़ में आपसी तालमेल स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
6. अवैध शराब, मादक पदार्थ इत्यादि की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त मेकेनिज़्म स्थापित किया गया।
7. सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान हेतु व्यवस्था स्थापित की गई।
8. फिक्स्ड पिकेट एवं मोबाइल चेकिंग के संबंध में जानकारियां साझा की गई।


9. अंतरराज्जीय समन्वय बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया।
10. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु उत्कृष्ट अंतर-राज्यीय समन्वय के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Published on:
08 Sept 2018 08:33 pm
Also Read
View All
Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार

Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद