अंबिकापुर

इन मतदान केंद्रों के आसपास घूम रहे 45 हाथी मचा सकते हैं आतंक, 20 को वोटिंग कराना होगी चुनौती

सुरक्षित मतदान के लिए हाथी प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग कर रहा है मशक्कत, किसानों की फसलें हर दिन कर रहे हैं बर्बाद
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 8:57 PM IST
Forest Team
Forest team

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के मोहनपुर में 45 हाथियों का अलग-अलग दल सक्रिय है। विधानसभा चुनाव में सुरक्षित मतदान कराए जाने हेतु वन विभाग द्वारा विशेष एहतियात बरता जा रहा है।

इसके लिए बेरिकेटिंग्स करने के साथ ही जंगल में ही हाथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है ताकि वे मतदान के दिन बाहर आकर आतंक न मचा सके। गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के ग्राम मोहनपुर समेत उससे लगे क्षेत्र में करीब 6-7 मतदान केंद्र स्थित हैं।


सूरजपुर जिले के सोनगरा वन परिक्षेत्र स्थित ग्राम मोहनपुर व उसके आसपास के क्षेत्रों में 45 हाथियों का अलग-अलग दल सक्रिय हैं। 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए यहां भी मतदान होना है।

मतदान कराने पहुंचने वाले मतदान दल को हाथियों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु वन विभाग की अस्थायी हाथी ट्रांजिट फैसिलिटी स्थल में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मतदान प्रभावित न होने पाए। इसके लिए बेरिकेटिंग का काम कर हाथियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया जाएगा ताकि बेरिकेटिंग देख हाथी वापस जंगल में लौट जाए।


जंगल में ही की जा रही है भोजन व्यवस्था
हाथियों को मतदान होने तक जंगल में रोकने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे जंगल से बाहर निकलकर मतदान दल व ग्रामीणों को नुकसान न पहुंचा सके। इसके लिए जंगल में ही प्राकृतिक रूप से पानी की व्यवस्था की जा रही है।

जंगल के अंदर ही पैरा, गन्ना, धान व महुआ की व्यवस्था की जा रही है। जंगल के अंदर में हाथी प्राकृतिक रूप से विचरण कर सकें, इसका ध्यान रखा जा रहा है।


कई मतदान केंद्र हैं हाथी प्रभावित
कई मतदान स्थल हाथी प्रभावित क्षेत्र में है। इसकी वजह से वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मोहनपुर के आसपास के कई क्षेत्र हाथी प्रभावित हैं।

रविवार को भी 16 हाथियों का दल सोनगरा के जंगल में दोपहर 4 बजे तक देखा गया। हाथियों का यह दल ग्राम मोहनपुर व उसके आसपास किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

Updated on:
11 Nov 2018, 8:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…