अंबिकापुर

Road Accident: दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, सरगुजा में अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 नाबालिग समेत 5 लोगों की मौत

Surguja Road Accident: सीतापुर में सरिया लोड ट्रेलर से टकराकर 2 नाबालिगों की गई जान, उदयपुर, बलरामपुर और कोतमा में भी हुआ हादसा, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल
2 min read
5 died in Surguja road accident
Road accident, हादसा जिसमें 2 नाबालिगों की हुई थी मौत (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। दशहरे के दिन अलग-अलग सडक़ हादसे (Road Accident) में 3 नाबालिग समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। सरगुजा जिले के सीतापुर और उदयपुर थाना क्षेत्रों के अलावा बलरामपुर जिले के कुसमी तथा कोतमा थाना क्षेत्र में ये हादसे हुए। मृतक दशहरा देखकर अपने साथियों के साथ लौट रहे थे। हादसों के बाद कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। सीतापुर थाना क्षेत्र में सरिया लोड ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 नाबालिगों की मौत हो गई। वहीं उदयपुर थाना क्षेत्र में 2 बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की जान चली गई। इसी तरह बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में रहड़ा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उधर कोतमा थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से घायल युवक ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोतनराई निवासी पवन मांझी (16) और सूर्यकांत पैकरा (15) मंगलवार की रात को बाइक से दशहरा देखने शांतिपारा बतौली गए थे। वहां से दोनों बुधवार की सुबह घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम काराबेल स्थित बिजली टावर के सामने उनकी बाइक सरिया लोड ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत (Death in road accident) हो गई।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के खोंधला मोड़ बाजार के पास की है। ग्राम रिखी निवासी राजाराम (22) अपने साथी परसादी दास के साथ दशहरा देखने ग्राम पलका जा रहा था।

रास्ते में बाइक की हैंडल दूसरे बाइक से टकरा गई। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों घिसटते हुए सडक़ किनारे पेड़ के ठूंठ से जा टकराए। हादसे में परसादी दास की मौके पर ही मौत (Young man died) हो गई। जबकि राजाराम का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

Car accident: कार की टक्कर से किशोर की मौत

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पियरटोला निवासी लक्ष्मण पिता बुधराम बरगा (16) मंगलवार की दोपहर 3 बजे बाइक से दशहरा देखने रेहड़ा बाजार गया था। रात को वापस आने के क्रम में रेहड़ा के पास कार ने बाइक को टक्कर (Car collided bike) मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई।

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

कोतमा थाना क्षेत्र के बसखली निवासी 25 वर्षीय इंद्रपाल सिंह मंगलवार को पने साथी राजेश व भीखम के साथ बाइक से दशहरा देखने मनेन्द्रगढ़ जा रहा था। रास्ते में खोंगापानी के पास अज्ञात पिकअप टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान इंद्रपाल की मौत (Young man died) हो गई। जबकि इसके दोनों साथी का इलाज चल रहा है।

Updated on:
21 Oct 2026 06:57 pm
Published on:
21 Oct 2026 06:57 pm
Also Read
View All