अंबिकापुर

कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल के सूने मकान से 50 लाख की चोरी, 2.20 लाख नकद समेत 6 सोने की बिस्किट व जेवर ले उड़े चोर

Big theft: शहर के विजय मार्ग स्थित पूर्व प्रोफेसर के मकान में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाज के लिए अपोलो बिलासपुर गया था रिटायर्ड प्रोफेसर का परिवार, सबूत मिटाने सीसीटीवी का डीव्हीआर भी साथ ले गए चोर
2 min read
कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल के सूने मकान से 50 लाख की चोरी, 2.20 लाख नकद समेत 6 सोने की बिस्किट व जेवर ले उड़े चोर
Demo pic

अंबिकापुर. Big theft: कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. जीपी मिश्रा के सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। वे मकान में ताला बंदकर इलाज के लिए अपोलो बिलासपुर गए थे। इधर चोरों ने घर का ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने 2 लाख 20 हजार नकद, 6 सोने की बिस्किट सहित लगभग 48 लाख के जेवरात पार कर दिए हैं। चोर घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। सेवा निवृत्तप्राचार्य ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की शिकायत रिटायर्ड प्राचार्य जीपी मिश्रा ने लिखित में कोतवाली थाना पुलिस को दी है।


गौरतलब है कि शहर में सिलसिलेवार ढंग से चोरियां हो रही हंै। इसी कड़ी में चोरों ने शहर के विजय मार्ग में स्थित सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा के पीछे, माइलस्टोन स्कूल के पास रहने वाले कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य गोविंद प्रसाद मिश्रा के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

प्राचार्य अपोलो चिकित्सालय बिलासपुर उपचार कराने गए थे। उन्हें पड़ोसी विनोद बंसल ने 21 अगस्त को सूचना दी कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर वे रात 10 बजे अंबिकापुर स्थित अपने निवास में पहुंचे। उन्होंने देखा चोरों ने मुख्य द्वार एवं कमरों के कुंडे को तोड़ दिया था।

घर में नकद 2 लाख 20 हजार रुपए और उनकी पत्नी के आभूषण गायब थे। मिश्रा ने बताया है कि उनके आवास में लगा सीसीटीवी मोबाइल से जुड़ा है, जो 19 अगस्त को दिन में तो एक्सेस हुआ, इसके बाद एक्सेस होना बंद हो गया। ऐसे में 19-20 अगस्त के बीच घटना को चोरों द्वारा अंजाम देने का अंदेशा व्यक्त किया गया है।


इन आभूषणों की हुई चोरी
सेवानिवृत्त प्राचार्य गोविंद प्रसाद मिश्रा ने बताया है कि चोरों ने घर में रखे सोने के जेवरातों में 35 ग्राम का एक हार, सोने की बिस्किट 6 नग 600 ग्राम, 4 ग्राम का मांगटीका, एक नग सोने की चेन 15 ग्राम, चूड़ी 4 नग लगभग 30 ग्राम, कंगन 2 नग लगभग 20 ग्राम,

कान का झुमका 2 जोड़ी 10 ग्राम, अंगूठी 3 नग, अंगूठी जेंट्स 2 नग, छोटी चेन 1 नग, मोती का 1 सेट, चांदी के जेवर में पायल 2 जोड़ी, चांदी 10 किलोग्राम, लक्ष्मी पूजा के लिए रखे सिक्के 8 नग, ब्रिटिशकालीन एक रुपये के सिक्के 4 नग की चोरी की है।

Published on:
22 Aug 2023 09:39 pm
Also Read
View All
Surajpur News: अपर कलेक्टर ने प्लेसमेंट सुपरवाइजर को लात-मुक्कों से मारा, कहा- गड्ढा खोदकर यहीं गाड़ दूंगा! देखें Video

Ambikapur Akshat Agrawal Murder Case: बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में 2 साल बाद आया फैसला, 3 गोलियां मारने वाले संजीव मंडल को आजीवन कारावास

Surguja Double Murder: बेटे ने की माता-पिता की नृशंस हत्या, फिर बोरियों में लाश भरकर लगाने जा रहा था ठिकाने

Ambikapur Intern Doctors Protest: इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल के सामने खोली ‘एमबीबीएस चायवाला’ दुकान, कहा- हमारा स्टाइपेंड एक चायवाले से भी कम

Surguja Crime: 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब ओडिशा के चांटी दास के घर से मिली 1 करोड़ में से 46 लाख की ज्वेलरी