अंबिकापुर. Road accident: सीएम के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर कॉलेज के 2 छात्र बाइक से शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे पर अजिरमा कालीघाट से 200 मीटर पहले सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार 3 युवकों (छात्रों) से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों द्वारा सभी घायल छात्रों को संजीवनी 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 2 का आईसीयू में इलाज चल रहा है।