अंबिकापुर

इंस्टाग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप एप डाउनलोड कराकर व्यवसायी से 7.35 लाख की ठगी, महाराष्ट्र से 3 आरोपी गिरफ्तार

Big fraud: साइबर सेल के माध्यम से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, व्यवसायी ने इंस्टाग्राम में ट्रेडिंग ग्रुप गोल्डन सच्स एक्वॉलिटी एसेस्ट मैनेजमेण्ट ग्रुप 356 किया था ज्वाइन, रुपए लेने के बाद निकाल दिया गया था ग्रुप से
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2024, 9:17 PM IST
इंस्टाग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप एप डाउनलोड कराकर व्यवसायी से 7.35 लाख की ठगी, महाराष्ट्र से 3 आरोपी गिरफ्तार
Fraud accused arrested from Maharashtra

अंबिकापुर. Big fraud: फर्जी ट्रेडिंग गु्रप एप डाउनलोड करवाकर शहर के एक व्यवसायी से 7.35 लाख रुपए ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी। व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने तीन आरोपियों को महाराष्ट्र नागपुर से गिरफ्तार किया है।


मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अमोलक सिंह ने बताया गुरभेज सिंह छाबड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा वार्ड का रहने वाला है। वह व्यवसायी है। 15 दिसंबर 2023 को उसने इंस्टाग्राम में एक ट्रेडिंग ग्रुप गोल्डन सच्स एक्वॉलिटी एसेस्ट मैनेजमेण्ट ग्रुप 356 में ज्वाइन किया था।

इस ग्रुप में जुड़े लोगों ने प्रलोभन देकर फर्जी ट्रेडिंग एप के बारे में अवगत कराया और जीएसआईएन ट्रेडिंग फर्जी एप को डाउनलोड कराया। गु्रप के लोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गुरभेज ङ्क्षसह को प्रलोभन देकर फर्जी एप के कस्टमर सर्विस सेंटर द्वारा अलग-अलग बैंक के खाते नंबर देकर 7.35 लाख रुपए जमा करा लिए।

फर्जी एप के कस्टमर सर्विस सेण्टर द्वारा गुरभेज सिंह से 7.35 लाख रुपए पहले जमा कराए गए। इसके बाद 10 से 23 जनवरी 2024 तक आरोपियों द्वारा पीडि़त को प्रलोभन के नाम पर 10 हजार 49 रुपए आहरित करने दिया गया।

लेकिन इसके बाद जब 7 से 17 फरवरी तक प्रार्थी द्वारा राशि आहरित करने प्रयास किया गया तो उस फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म द्वारा स्वीकृति नहीं दी गई। फिर 15 फरवरी को संबंधित ग्रुप से भी आरोपियों द्वारा प्रार्थी को हटा दिया गया था।


नागपुर से पकड़े गए तीनों आरोपी
एडिशनल एसपी ने बताया कि साइबर सेल की तकनीकी जानकारी व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम नागपुर महाराष्ट्र रवाना हुई थी। यहां से पुलिस ने आरोपी स्वप्निल चिचगरे 25 वर्ष, राहुल सरोज 25 वर्ष व प्रचीत कुमार येंडे 33 वर्ष सभी निवासी नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में साइबर सेल से निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, अजय पाण्डेय, आरक्षक दीनदयाल सिंह व शिव राजवाड़े शमिल रहे।


व्यवसायी ने कोतवाली में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पूरे घटना क्रम में आरोपियों द्वारा पीडि़त को प्रलोभन देकर अलग-अलग दिनांक को अलग-अलग बैंकों के खाते में राशि मंगाकर कुल 7.35 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी। पीडि़त की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 एवं 66(डी) आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज