6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी को एमबीबीएस में एडमिशन दिला दूंगा कहकर डॉक्टर ने पिता से ठग लिए 5 लाख रुपए, वृंदावन से गिरफ्तार

Fraud: निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी ठगी, मेडिकल कॉलेज के नाम से अलग से 8 लाख 50 हजार रुपए का बनवाया था डीडी, डीडी कॉलेज ने कर दिया था वापस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Apr 2024, 8:51 PM IST

Fraud

Doctor arrested in fraud case

बिश्रामपुर. Fraud: कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज मथुरा उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में छात्रा का एडमिशन कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले निजी चिकित्सक को पुलिस ने वृंदावन से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे लेकर शनिवार को जयनगर पहुंची और सूरजपुर न्यायालय में पेश किया। यहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।


जयनगर पुलिस ने बताया कि सूरजपुर जिले के ग्राम कृष्णपुर निवासी शेषनारायण शर्मा ने 6 अक्टूबर 2023 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी पुत्री का दाखिला एमबीबीएस पाठ्यक्रम वर्ष 2019 हेतु कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज मथुरा उप्र में कराना चाहता था।

इसी दौरान डॉक्टर यशवत सिंह व उसके 1 अन्य साथी ने उसकी पुत्री के एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी कर 2 किश्तों में 5 लाख रुपए नगद ले लिए। साथ ही कॉलेज प्रबंधन के नाम पर बैंक डीडी के माध्यम से 8 लाख 50 हजार रुपए लिए थे।

एडमिशन नहीं होने पर डीडी तो कॉलेज प्रबंधन ने वापस कर दिया, लेकिन डॉक्टर यशंवत सिंह व उसके 1 अन्य साथी द्वारा 5 लाख रुपए वापस नहीं किए जा रहे हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने डॉ. यशवंत सिंह व अन्य 1 के विरूद्ध धारा 420, 34 अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: शहर में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा मारकर पूर्व कांग्रेसी पार्षद समेत 8 जुआरियों को दबोचा


आरोपी डॉक्टर मथुरा से गिरफ्तार
खोजबीन के दौरान आरोपी यशंवत सिंह के वृन्दावन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे के दिशा निर्देश पर जयनगर थाना से टीम गठित कर भेजी गई।

टीम द्वारा आरोपी निजी चिकित्सक यशंवत को वृन्दावन थाना जैत जिला मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5 लाख रुपए को अपने 1 अन्य साथी से बांट लिया था। उसके हिस्से में आई रकम उसने निजी उपयोग में खर्च कर दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी का सोनोग्राफी कराने आए युवक की स्कॉर्पियो से 15 हजार की उठाईगिरी, कांच फोडक़र ले उड़े रुपए


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई मे थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण राठौर, आरक्षक दिनेश ठाकुर व सैनिक अली अकबर सक्रिय रहे।