अंबिकापुर

मैनपाट के जंगल में बिछा रखा है करंट वाला तार, फंसकर भालू, कोटरा समेत 7 की मौत

जंगली जानवरों व मवेशियों का ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा शिकार, वन विभाग का कहना- करेंगे कार्रवाई
less than 1 minute read
Mainpat forest
Mainpat forest

अंबिकापुर. मैनपाट के सपनादर जंगल में अवैध रूप से मवेशियों का शिकार करने के लिए बिछाए गए जाल में फंसकर ७ मवेशी की मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार जाल में विद्युत करंट भी प्रवाहित किया गया था। इसकी वजह से मवेशियों की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार मैनपाट के सपनादर के सिंदूरघटी जंगल में जंगली मवेशियों के शिकार करने के लिए अज्ञात लोगों द्वारा एक किमी के क्षेत्र में लोहे का तार बिछाकर उसे 11 हाईटेंशन तार से कनेक्ट कर दिया गया था। इससे जाल में विद्युत करंट प्रवाहित हो गया था। लेकिन इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।

जाल में फंसकर एक भालू, एक कोटरा व दशरथ यादव, बाल यादव की एक-एक गाय, बकरी व अन्य मवेशी की फंसने से मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही तत्काल फॉरेस्ट के एसडीओ चुड़ामणि सिंह व वनपाल फेंकू प्रसाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कराया। इसके बाद जंगल में बिछे जाल को निकालकर जब्त किया।


मैनपाट के जंगल में हो रहा है शिकार
ग्रामीणों के अनुसार मैनपाट के परपटिया, डांडकेसरा, कंडराजा, सपनादर के जंगलों में जंगली जानवारों का शिकार करने के लिए आए दिन जाल बिछाया जा रहा है। इसमें हर दिन 3 से 4 जंगली Pigs फंस रहे हैं। इससे उनकी मौत हो जा रही है लेकिन इसकी भनक तक वन विभाग को नहीं है।


की जाएगी कार्रवाई
वन अमला मौके पर पहुंच गया है। इसकी जानकारी लेकर संबंधित आरोपियों का जल्द पता कर सभी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग व पुलिस दोनों द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
केके बिसेन, मुख्य वन रक्षक

Published on:
18 Oct 2018 02:21 pm
Also Read
View All
Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

Ambikapur में फिर पकड़ी गई महुआ दारू की फैक्टरी, 135 लीटर शराब और 4700 किलो लाहन के साथ महिला गिरफ्तार

Elephant Killed Farmer in Surajpur: खाद लेकर बाइक से लौट रहे किसान को हाथी ने मार डाला, ग्रामीणों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम