अंबिकापुर

जिसने भी इस हादसे की तस्वीर देखी दहल गया दिल, ट्रक के पहिए से कुचलकर सड़क पर निकला भेजा

बिलासपुर-अंबिकापुर एनएच पर हुआ दर्दनाक हादसा, मोपेड सवार व्यक्ति को लकड़ी लोड ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

2 min read
Road accident
Painful accident

अंबिकापुर. बिलासपुर-अंबिकापुर एनएच पर सोमवार की दोपहर दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। पहले तो लकड़ी लोड ट्रक ने मोपेड सवार ग्रामीण को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ग्रामीण जब सड़क पर गिरा तो ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इससे उसका भेजा बाहर निकल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित ग्राम साल्ही निवासी धुजराम पिता चमरू साय 60 वर्ष अपनी मोपेड क्रमांक सीजी 15 डीई-0881 पर सवार होकर सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे उदयपुर आ रहा था।

वह ग्राम गुमगा स्थित कोटरबुड़ा मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी-2244 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से मोपेड सवार सड़क पर जा गिरा और उसका सिर ट्रक के पहिए से कुचल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे को वहां से गुजरने वाले जिन लोगों ने देखा उनका दिल दहल गया। ट्रक कोरबा से लकड़ी लोड कर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया।


पुलिस ने ट्रक किया जब्त
हादसे की खबर मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। वहीं ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। पुलिस फरार ट्रक चालक की खोजबीन में जुट गई है। वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
17 Sept 2018 06:23 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल