अंबिकापुर

सिर्फ आधार से यहां फ्री में हो रहा डायलिसिस, कार्ड दिखाकर ले सकते हैं सुविधा का लाभ

Aadhar Card: एक साथ 8 मरीजों के डायलिसिस (Dialysis) की है सुविधा, दूरदराज से मरीज आकर ले रहे सुविधा का लाभ, अब 8 की जगह 20 बेड करने के प्रयास, टोल फ्री नंबर (Toll free number) भी किया गया है जारी
2 min read
Free dialysis
Dialysis from Aadhar card

अंबिकापुर. Aadhar Card) अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लोगों को आधार कार्ड से मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

सरगुजा संभाग के अलग-अलग जिले एवं ब्लॉकों से मरीज यहां तक पहुंच रहे हैं और केवल एक आधार कार्ड से इलाज कराकर जा रहे हैं। केवल अक्टूबर माह में 194 मरीजों ने मुफ्त डायलिसिस की सुविधा का लाभ उठाया है।


मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर (Medical collge hospital) में 24 घंटे डायलिसिस सुविधा (Dialysis) का कार्य शुरू किया गया है, जहां पर 8 मशीन लगाए गए हैं। रिनोवेट के बाद तैयार हुए नई नकीपुरीया वार्ड में 4 मशीन और पूर्व में जहां पर डायलिसिस वार्ड संचालित था, वहां भी 4 बेड में सेवाएं दी जा रहीं हैं।

आधार कार्ड के जरिए नि:शुल्क डायलिसिस (Free Dialysis) सुविधा का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पीएचसी, सीएचसी के माध्यम से एवं फ्लैक्स द्वारा भी प्रचार कर केवल आधार कार्ड द्वारा नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है।

डायलिसिस वार्ड के बाहर बोर्ड के माध्यम से टोल फ्री नम्बर भी प्रसारित कर 24 घण्टे इस सेवा का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। अक्टूबर महीने में 194 डायलिसिस केस को सुविधा मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।


20 डायलिसिस बेड करने का प्रयास
स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव (Minister TS Singhdeo) द्वारा मेडिकल कॉलेज सहित हॉस्पिटलों में लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के विकास हेतु कार्य किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में 2 बेड के डायलिसिस सुविधा को 8 बेड तक किया गया है, जिसे 20 बेड का बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों के रुपए बचें और आर्थिक परेशानियों से बचाया जा सके। डायलिसिस की यह नि:शुल्क सुविधा लोगों के लिए वरदान (Cure) के समान है।

Published on:
26 Nov 2021 02:59 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक