अंबिकापुर

ACB Action: 33 हजार रिश्वत लेते सीएमओ और लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी के ट्रैप में ऐसे फंसे आरोपी

ACB Action: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर की टीम ने सोमवार को नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में छापामार कार्रवाई करते हुए प्रभारी सीएमओ (राजस्व उप निरीक्षक) मो. ईशहाक खान और प्रभारी लेखापाल सुशील कुमार को 33 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
अंबिकापुर एसीबी टीम की कार्रवाई (फोटो सोर्स- पत्रिका)
अंबिकापुर एसीबी टीम की कार्रवाई (फोटो सोर्स- पत्रिका)

ACB Action: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर की टीम ने सोमवार को नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में छापामार कार्रवाई करते हुए प्रभारी सीएमओ (राजस्व उप निरीक्षक) मो. ईशहाक खान और प्रभारी लेखापाल सुशील कुमार को 33 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को अंबिकापुर ले जाया गया है।

ACB Action: जानिए क्या है मामला

एसीबी के अनुसार, प्रार्थी चन्द्रमणी वर्मा निवासी आमाखेरवा, मनेन्द्रगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह “साईं कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर” के नाम से फर्म संचालित करता है। नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक-11 में रिटर्निंग वॉल और वार्ड क्रमांक-8 में सीसी सड़क निर्माण कार्य (लागत 5.90 लाख रुपए) का बिल भुगतान लंबित था।

आरोप है कि बिल भुगतान के बदले प्रभारी सीएमओ मो. ईशहाक खान और लेखापाल सुशील कुमार ने 9 प्रतिशत कमीशन के रूप में 53 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। पूर्व में कमीशन नहीं देने पर अन्य बिलों का भुगतान भी रोक दिया गया था।

ट्रैप में ऐसे पकड़े गए आरोपी

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी लेखापाल सुशील कुमार पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद एसीबी ने 23 मार्च को ट्रैप प्लान किया। प्रार्थी को रिश्वत की शेष राशि 33 हजार रुपए लेकर नगर पालिका कार्यालय भेजा गया। जैसे ही प्रार्थी ने आरोपियों को रकम सौंपी, एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सीएमओ को उसके निवास से और लेखापाल को कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।वहीं एसीबी की इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में खलबली देखी गई।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. एसीबी ने उप तहसील के बाबू को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, रुपए लेकर भागने लगा था आरोपी- सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही के उप तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू लोखन राम को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार (ACB arrested clerk) किया है। गिरफ्तारी से पूर्व वह एसीबी की टीम को देखकर भागने लगा था, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपी बाबू की मूल पदस्थापना नगर पंचायत जरही में है और उप तहसील में संलग्न होकर कार्य देख रहा था। उस पर क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रकरण के निराकरण के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है… पूरी खबर पढ़ें
Updated on:
23 Mar 2026 08:46 pm
Published on:
23 Mar 2026 08:46 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत