अंबिकापुर

ACB Arrested accountant and Patwari: एसीबी ने अकाउंटेंट व पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, एक ने 19 हजार तो दूसरे ने लिए 5 हजार

ACB Arrested accountant and Patwari: सरगुजा संभाग के अलग-अलग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई
3 min read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 6:53 PM IST
ACB arrested accountant and patwari
Arrested Patwari in round face

अंबिकापुर. ACB Arrested accountant and Patwari: सरगुजा संभाग के एमसीबी व सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लेखापाल व पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एमसीबी जिले में लेखापाल 19 हजार रुपए तथा अंबिकापुर के भिट्ठीकला में फौती चढ़ाने के बदले 5 हजार रुपए की रिश्वत (ACB Arrested accountant and Patwari) लेते पटवारी को दबोचा गया है। दोनों ही मामले में पीडि़तों ने एसीबी की टीम से शिकायत की थी। दोनों ही रिश्वतखोरों को जेल भेजने की कार्रवाई जारी है।

Seized Rupees

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के मनेंद्रगढ़ जनपद कार्यालय में सत्येंद्र सिन्हा लेखापाल के पद पर पदस्थ है। उसने ग्राम पंचायत लालपुर निवासी महेंद्र सिंह से ऑफिशियल काम करने के एवज में रिश्वत (ACB Arrested accountant and Patwari) की डिमांड की थी। इसकी शिकायत पीडि़त ने एसीबी अंबिकापुर की टीम से की थी।

Satyendra Sinha

इस पर एसीबी की टीम ने सबूत इकट्ठा कर शुक्रवार की तिथि तय की। योजना के अनुसार टीम मनेंद्रगढ़ जनपद कार्यालय पहुंची। यहां पीडि़त को उन्होंने केमिकल लगे 19 हजार रुपए देकर लेखापाल के पास भेजा। लेखापाल ने जैसे ही ये रुपए लिए, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

इधर अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम भिट्ठीकला, जोगीबांध व केराकछार हल्का नंबर 31 के पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। दरअसल पटवारी द्वारा फौती चढ़ाने के एवज में रिश्वत की डिमांड की गई थी।

Patwari hide there face

इस संबंध में ग्राम भिट्ठीकला निवासी डोमन राम राजवाड़े ने बताया कि उसके पिता की मौत इसी वर्ष 1 जुलाई को हो गई थी। काम क्रिया करने के बाद 24 जुलाई को वह अपने 3 भाइयों व मां के साथ हल्का पटवारी विरेंद्र नाथ पांडेय के पास गया। यहां उसने फौती नामांतरण करने पटवारी से आग्रह किया।

Patwari Virendra Nath Pandey

इस पर पटवारी ने कहा कि 5 हजार रुपए (ACB Arrested accountant and Patwari) लगेंगे। जब उसने कहा कि फौती चढ़ाने के पैसे तो नहीं लगते हैं, लेकिन पटवारी ने बिना रुपए दिए काम नहीं करने की बात कही। इस पर डोमन राजवाड़े ने रुपए देने की हामी भर दी।

ACB Arrested accountant and Patwari: एसीबी से की शिकायत

इधर डोमन राजवाड़े ने मामले की शिकायत एसीबी की टीम से की। इस पर एसीबी की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई। निर्धारित योजना (ACB Arrested accountant and Patwari) के अनुसार शुक्रवार की दोपहर टीम ने केमिकल लगे 5 हजार रुपए डोमन को देकर पटवारी के पास भेजा।

ACB team in Patwari office

जबकि टीम भिट्ठीकला में ही स्थित पटवारी कार्यालय के आस-पास तैनात हो गई। फिर जैसे ही पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडेय ने केमिकल लगे 5 हजार रुपए लिए, वहां मौजूद एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम द्वारा पटवारी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
20 Sep 2024, 6:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज