अजय सिदार ने रुपेश पटेल का सपोर्ट करने वाले जवान अंबुज शुक्ला के दोनों पैरों में गोलियां (Bhutahi camp firing) मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बुधवार की देर रात उसे रायपुर रेफर कर दिया।