
Accused Pooja Gupta
अंबिकापुर। Escaped female prisoner arrest: महिला प्रहरी को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अपने नवजात बच्चे को लेकर फरार महिला बंदी को 9 दिन बाद पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार (Escaped female prisoner arrest) किया है। महिला एनडीपीएस एक्ट के मामले में सेंट्रल जेल अंबिकापुर में बंद थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे अगस्त माह में भर्ती कराया गया था। उसने यहां बच्चे को जन्म दिया था। 9 सितंबर को पुलिस ने एसएनसीयू में भर्ती बच्चे को उसे सौंपा था। इसी दौरान वह बच्चे को लेकर फरार हो गई थी।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरागाही निवासी 23 वर्षीय महिला पूजा गुप्ता पति सुनील धर गुप्ता को फरवरी माह में एनडीपीएस के एक मामले में गिरफ्तार (Escaped female prisoner arrest) किया गया था। इस दौरान वह गर्भवती थी। महिला की देखभाल के हिसाब से उसे रामानुजगंज जेल से शिफ्ट अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रखा गया था।
इसी बीच अगस्त माह में प्रसव पीड़ा होने पर सेंट्रल जेल प्रबंधन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच में भर्ती कराया गया था। यहां उसने (Escaped female prisoner arrest) प्री-मेच्योर बच्चे को जन्म दिया था। ऐसे में बच्चे को एसएनसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा था।
बच्चे की हालत में जब सुधार हुआ तो उसे 9 सितंबर को मां के सुपुर्द कया गया। उसी रात करीब 2 बजे वह टॉयलेट जाने के बहाने महिला जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार (Escaped female prisoner arrest) हो गई थी।
इस मामले में जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित भी कर दिया था। वहीं फरार महिला बंदी के खिलाफ मणिपुर पुलिस ने धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की थी।
पुलिस द्वारा अस्पताल से फरार महिला बंदी की सरगर्मी से तलाश (Escaped female prisoner arrest) की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला बंदी पूजा गुप्ता को झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत ग्राम नवाडीकला, बिश्रामपुर से गिरफ्तार किया। महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से पुलिस उसे अंबिकापुर लेकर आई और गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, मुकेश चौधरी, अतुल शर्मा, महिला आरक्षक नीलम यादव शामिल रहे।
Published on:
19 Sept 2024 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
