अंबिकापुर

2 छात्राओं का अपहरण मामला: प्रशासन ने आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस, 2 दिन से फोर्स तैनात

Girls student kidnapping case: रघुनाथपुर में आदिवासी की जमीन पर काबिज हैं एक धर्म विशेष के 6 परिवार, आरोपियों के घरों के बाहर भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए हैं पुलिस जवान
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 8:40 PM IST
notice2_1.jpg

अंबिकापुर. Girls student kidnapping case: एक धर्म विशेष के 2 युवकों द्वारा रघुनाथपुर से 2 स्कूली छात्राओं का अपहरण करने के मामले ने तूल पकड़ रखा है। प्रशासन ने एक आरोपी सहित एक धर्म विशेष के 6 परिवारों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है। बताया जा रहा है कि इन परिवारों ने आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया है। दस्तावेज पेश करने 5 दिन की मोहलत दी गई है। अपहरण मामले में पुलिस ने छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इधर घटना के दूसरे दिन भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।


गौरतलब है कि रघुनाथपुर क्षेत्र की 9वीं कक्षा में अध्ययनरत 2 छात्राएं मंगलवार को परीक्षा देने स्कूल गई थीं। परीक्षा देकर जब छात्राएं दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से बाहर निकलीं तो 11वीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र इस्तियाक आलम (19 वर्ष) व इंजमामूल हक़ अंसारी (20 वर्ष) ने उन्हें कार में बैठाया और रांची ले गए थे।

जब छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने मामले की रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से रात 10.30 बजे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस बुधवार की अलसुबह उन्हें लेकर रघुनाथपुर पहुंची।

पुलिस ने छात्राओं का बयान दर्ज किया तथा उनके परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने आरोपियों इस्तियाक आलम व इंजमामूल हक़ को गिरफ्तार कर धारा 363, 366(के), 354, 354(के), 354(घ), 506 व पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत जेल भेज दिया।


लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस बल तैनात
छात्राओं के अपहरण की घटना के बाद से ही परिजनों व स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। बुधवार को नगर बंद रखकर प्रदर्शन किया गया।

हालांकि किसी अनहोनी से निपटने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। गुस्साए लोगोंं ने आरोपियों के घरों पर पथराव की भी कोशिश की थी। गुरुवार को भी पुलिस के जवान रघुनाथपुर में तैनात रहे।


नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब
इस मामले में प्रशासन ने एक आरोपी इंजमामूल हक के पिता इसराइल सहित 5 अन्य परिवारों को नोटिस जारी कर जमीन के दस्तावेज मांगा है। उन्हें मंगलवार तक की मोहलत दी गई है।

जिन्हें नोटिस दिया गया है, उनमें इसराइल, रेयाज अहमद, कुदुस, नजमा, समीना व कलामुद्दीन शामिल हैं। इधर आरोपियों का परिवार घर छोडक़र चला गया है।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद