6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक धर्म विशेष के युवकों ने कार से 2 नाबालिग छात्राओं का किया अपहरण, रांची से गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव की स्थिति

2 school girls kidnapping case: परीक्षा देकर स्कूल से निकली थी छात्राएं, गुस्साए लोग नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने पहुंचे, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती, क्षेत्र में बनी तनाव की स्थिति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Oct 2024, 6:52 PM IST

अंबिकापुर. 2 school girls kidnapping case: एक धर्म विशेष के 2 युवकों द्वारा मंगलवार की दोपहर रघुनाथपुर की 2 नाबालिग छात्राओं को कार से अपहरण कर रांची ले जाया गया। छात्राएं परीक्षा देकर स्कूल से निकली थीं। घरवालों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस की मदद से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छात्राओं को बरामद किया। इधर रघुनाथपुर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति पर नियंत्रित किया गया।


सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत निवासी 2 स्कूली छात्राएं मंगलवार को परीक्षा देने स्कूल गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे वे स्कूल से निकली थीं। इसी बीच एक धर्म विशेष के 2 युवक कार में सवार होकर वहां पहुंचे और छात्राओं को बैठाकर ले गए।

छात्राएं जब घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उसकी रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल लोकेशन व तकनीकी जानकारी एकत्र की तो उनके रांची में होने का पता चला। इसके बाद रांची पुलिस की मदद से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों छात्राओं को उनके कब्जे से बरामद कर उनके परिजन के सुपुर्द कया गया। इधर रघुनाथपुर पुलिस दोनों युवकों को गिरफ्तार कर ले आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया है।


रघुनाथपुर में तनाव की स्थिति
पुलिस द्वारा मंगलवार की रात ही दोनों युवकों को रघुनाथपुर चौकी लाया गया। इधर छात्राओं के परिजन व स्थानीय लोगों ने चौकी में हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के घर में पत्थरबाजी करने व जलाने का भी प्रयास किया। वहीं एनएच-43 पर बुधवार की सुबह चक्काजाम करने काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए।

पुलिस ने स्थिति पर पाया नियंत्रण
लोगों के गुस्से को देखते हुए सरगुजा पुलिस द्वारा भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे। पुलिस ने चक्काजाम करने पहुंचे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद रोका। स्थानीय लोगों द्वारा एक धर्म विशेष के आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


छात्राओं को किया गया बरामद
2 युवकों द्वारा 2 स्कूली छात्राओं का अपहरण किया गया था। शिकायत मिलते ही सायबर व स्थानीय पुलिस की टीम ने आरोपियों को रांची से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छात्राओं को बरामद किया। आचार संहिता को देखते हुए लोगों को इकट्ठा होने से रोका गया। मामले में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विजय अग्रवाल, एसपी, सरगुजा