अंबिकापुर

4 दिन बाद होनी वाली है बेटी की शादी, इधर हाथियों के कहर से बिखर गए पिता के सपने

हाथियों ने तहस-नहस कर दिया दूल्हे को बतौर गिफ्ट देने के लिए रखा गया सामान, खा गए बारातियों का अनाज
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 4:25 PM IST
Broken house
Broken house

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के सोनगरा से लगे ग्राम बंशीपुर में शनिवार की रात हाथियों ने एक ग्रामीण का घर तोड़ डाला तथा वहां रखा पूरा सामान व अनाज तहस-नहस कर दिया। मकान मालिक परिवार सहित भागकर जान बचाने में कामयाब रहा। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस ग्रामीण के घर को हाथियों ने तोड़ डाला, उसकी बेटी की 4 दिन बाद शादी होने वाली है।

हाथियों ने दूल्हे को बतौर गिफ्ट देने के लिए रखे गए सामान व बारातियों को खिलाने के लिए रखा अनाज भी बर्बाद कर दिया। अब आर्थिक रूप से बेबस पिता के वे सपने बिखर गए हैं जो उसने अपनी बेटी के लिए देखे थे। वह अब लोगों से बेटी की शादी के लिए रुपए उधार देने की गुहार लगा रहा है।


गौरतलब है कि ग्राम बंशीपुर निवासी बुधराम की बेटी की शादी 19 अप्रैल को होने वाली है। बेटी की शादी के लिए बुधराम ने लगभग पूरी तैयारियां कर ली थीं। उसने दूल्हे को देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सामान खरीद लिया था। वहीं बारातियों की खिलाने व आवभगत की भी तैयारी कर रखी थी। इसी बीच रात में हाथियों का कहर उसके घर पर टूट पड़ा।

रात में बुधराम अपने परिवार के साथ सोया था। इसी बीच हाथी वहां पहुंच गए। वे घर को ढहाने लगे तो आवाज सुनकर बुधराम ने सभी को उठाया और जान बचाकर गांव में शरण ली। इधर हाथियों ने उसका घर तोड़ डाला तथा भीतर रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने बारातियों के लिए रखा अनाज भी चट कर दिया।

तबाही मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। सुबह जब बुधराम ने घर की हालत देखी तो वह सिर पकड़कर बैठ गया। उसने बेटी की शादी के लिए जो सपने देखे थे उसे हाथियों ने एक झटके में तहस-नहस कर दिया। सूचना पर वन अमला पहुंचा और मुआवजा प्रकरण तैयार किया। रात में वन अमले के नदारद रहने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।


वन विभाग बता रहे ग्रामीण की लापरवाही
इधर वन अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण ने अपने घर में महुआ रखा था। इस कारण हाथी उसकी गंध सूंघकर घर तक पहुंचे। इधर ग्रामीण अपना घर क्षतिग्रस्त देख दुखी है वहीं वन अमला उसकी गलती बताने पर तुला है।


बेटी की शादी के लिए मांग रहा मदद
19 अप्रैल को बेटी की शादी तय है। आर्थिक रूप से तंग बुधराम अब जैसे-तैसे फिर से बेटी की शादी की तैयारियों में जुट गया है। वह अब अपने रिश्तेदारों व गांव वालों से मदद मांग रहा है।

Updated on:
15 Apr 2018, 4:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन