अंबिकापुर

Collector Jandarshan live: कलेक्टर कोर्ट के बाद अब हर मंगलवार को जनदर्शन का भी होगा लाइव प्रसारण, घर बैठे देख सकेंगे कार्रवाई

Collector Jandarshan live: कलेक्टर के इस पहले की हो रही प्रशंसा, ऑनलाइन यूट्यूब पर प्रसारण की हुई शुरुआत, पूर्व में कलेक्टर कोर्ट का हो रहा था लाइव प्रसारण
less than 1 minute read
Collector Jandarshan live

अंबिकापुर. Collector Jandarshan live: कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान द्वारा पारदर्शी प्रशासन की ओर एक और कदम बढ़ाया गया है। कलेक्टर की पहल पर कोर्ट के बाद अब कलेक्टर जनदर्शन के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की शुरुआत की गई है। पूरी कार्रवाई अब आप घर बैठे भी आप देख सकते हैं। मंगलवार से ही जिला प्रशासन सरगुजा के यूट्यूब चैनल पर जनदर्शन का ऑनलाइन प्रसारण हुआ। हम आपको बताते चलें कि समय-सीमा की बैठक के तत्काल बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया।

जनदर्शन में मिले 93 आवेदन

लाइव प्रसारण (Collector Jandarshan live) के पहले दिन जनदर्शन में 93 आवेदन मिले। ग्राम पंचायत बड़ादमाली के आश्रित ग्राम महुआभौना के ग्रामीणों ने आवागमन हेतु सडक़ के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का निरीक्षण करने तथा उन्हें अवगत कराकर कार्रवाई करने कहा।

अनुकंपा नियुक्ति के दिए निर्देश

जनदर्शन में बतौली से पहुंची एक महिला द्वारा शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदन पर कलेक्टर ने डीईओ को नियमानुसार कार्य करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति देने के निर्देश दिए। इसी तरह जनदर्शन में भूमि संबंधी मामले, सडक़, परिजनों द्वारा भरण पोषण दिए जाने संबंधी अन्य आवेदन मिले।

Updated on:
09 Jul 2024 08:36 pm
Published on:
09 Jul 2024 08:36 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या