अंबिकापुर

Breaking News : एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, असिस्टेंट प्रोफेसर घायल

रायपुर में आयोजित मीटिंग से देर रात लौट रहे थे अंबिकापुर, रतनपुर के पास खड़े ट्रक से भिड़ गई इनोवा, घर व कॉलेज में पसरा मातम
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 3:46 PM IST
Dean RK Mishra
Dean

अंबिकापुर. राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर के डीन डॉ. आरके मिश्रा की सड़क दुर्घटना में गुरुवार की देर रात रतनपुर, बिलासपुर के पास मौत हो गई। वे रायपुर में आयोजित विभागीय मीटिंग से इनोवा वाहन में सवार होकर वापस लौट रहे थे। कृषि अनुसंधान के रिसर्च एसोसिएट भी उनके साथ थे।

रतनपुर के पास अचानक ड्राइवर को झपकी आ जाने से खड़े ट्रक से इनोवा जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल डीन को अपोलो अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में ड्राइवर व सहायक प्राध्यापक को मामूली चोट लगी है।

राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर के डीन डॉ. रमेश कुमार मिश्रा गुरुवार को रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने गए थे। यहां से वे रात को इनोवा वाहन से अंबिकापुर के लिए निकले थे। उनके साथ अंबिकापुर स्थित कृषि अनुसंधान में रिसर्च एसोसिएट के पद पर पदस्थ डॉ. पांडूरंग बोबड़े भी थे।

रात करीब 1 बजे वे बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित रतनपुर में पहुंचे ही थे कि अचानक चालक को झपकी आ गई। इससे इनोवा वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में डीन, रिसर्च एसोसिएट व ड्राइवर घायल हो गए। डीन को गंभीर अंदरुनी चोटें आई थीं। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा संजीवनी को सूचना दी गई।

इसके बाद सभी घायलों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने डीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज जारी है।


घर व कॉलेज में पसरा मातम
सड़क हादसे में मौत की खबर जब उनके परिजन को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वे रात में ही बिलासपुर के लिए निकल गए। शुक्रवार की दोपहर पीएम पश्चात उनका शव उनके गृहग्राम अनूपपुर रवाना कर दिया गया।

इधर डीन की मौत की सूचना अंबिकापुर एग्रीकल्चर कॉलेज में मिली तो स्टॉफ व छात्र-छात्राओं में मायूसी छा गई। यहां दोपहर सवा 12 बजे एक शोकसभा में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार