अंबिकापुर

Air service: अब अंबिकापुर से 5 दिन की जगह सप्ताह में 3 दिन ही फ्लाइट भरेगी उड़ान

Air service: धीरे-धीरे कम होते जा रहे फेरे, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी को बताया है कारण

2 min read
Ambikapur-Raipur air service
Flight

अंबिकापुर. मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर दरिमा से अब सप्ताह में 3 दिन ही फ्लाइट (Air service) उड़ान भरेगी। जबकि मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से रायपुर व बिलासपुर के लिए सप्ताह में 5 दिन फ्लाइट थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका मुख्य कारण कंपनी के जहाज में तकनीकी खराबी आना बताया गया है।

मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर दरिमा से हवाई सफर (Air service) की सुविधा शुरू होने के बाद धीरे-धीरे कई परिवर्तन सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले यात्री किराए में वृद्धि के बाद अब फ्लाइट सेवा सप्ताह में 5 दिन की बजाय 3 दिन कर दिया गया है।

पूर्व में अंबिकापुर-रायपुर व बिलासपुर के लिए सप्ताह में 5 दिन फ्लाइट (Air service) चलती थी। अब सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को कर दिया गया है।

तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण

एयरपोर्ट अथॉरिटी के सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी के जहाज में तकनीकी खराबी आने के कारण शेड्यूल चेंज किया गया है। पूर्व में सप्ताह में 5 दिन फ्लाइट (Air service) चलती थी, अब सप्ताह में 3 दिन ही चलेगी। यह शेड्यूल 19 मई को ही जारी कर दिया गया है।

Air service: 6 दिन की थी अनुमति

हवाई सेवा (Air service) प्रारंभ होने के दौरान कंपनी से सप्ताह में 6 दिन का शेड्यूल दिया गया था। लेकिन दरिमा एयरपार्ट पर कर्मचारियों की कमी के कारण फ्लाई बिग कंपनी ने सप्ताह में 5 दिन की अनुमति दी थी।

अब यह सेवा 5 दिन से भी कम कर सप्ताह में 3 दिन करने से लोगों में निराशा है। लोगों का कहना है कि कहीं कंपनी धीरे-धीरे अंबिकापुर दरिमा से हवाई सेवा पूरी तरह ही बंद न कर दे।

Updated on:
23 May 2025 09:26 pm
Published on:
23 May 2025 09:25 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात