अंबिकापुर

Airport inauguration: राज्यपाल व CM पहुंचे एयरपोर्ट, बोले- हवाई चप्पल वाला भी कर सकेगा हवाई जहाज सफर, पीएम का सपना होने जा रहा साकार

Airport inauguration: मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने एयरपोर्ट पर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका व सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री अधिकारियों ने किया स्वागत

2 min read
Airport inauguration
Welcomed Governor

अंबिकापुर. Airport inauguration: मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट (Airport inauguration) स्थल पर पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। राज्यपाल का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे।

स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,

अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।

Governor, CM, Ministers and MLAs

Airport inauguration: जब गति होगी तो प्रगति अवश्य होगी

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मां महामाया एयरपोर्ट (Airport inauguration) की उड़ान नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। यहां से हवाई सेवा प्रारंभ होने से विकास की नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा था कि एक चप्पल वाला भी हवाई जहाज से सफर करेगा, वह सपना अब साकार होता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ का सरगुजा दूसरा आदिवासी बहुल इलाका है।

यहां विकास की गति अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। आज सरगुजा की धरती के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। सरगुजा जिले में मां महामाया एयरपोर्ट का लोकार्पण विकास की नई दिशा में एक बड़ा कदम है। जब गति होगी तो प्रगति अवश्य होगी।

लोग आसानी से कर सकेंगे हवाई सफर

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज दरिमा की पावन धरती पर मां महामाया एयरपोर्ट (Airport inauguration) का लोकार्पण हुआ। यह परम सौभाग्य की बात है। यह गौरवशाली पल प्रधानमंत्री की एक बड़ी उपलब्धि है।

Governor, CM and ministers in Airport

अब यहां के भी लोग हवाई सफर आसानी से कर सकेंगे। प्रधानमंत्री ने हवाई सफर का जो सपना देखा था वह अब धीरे-धीरे पूर्ण होता जा रहा है। प्रदेश व देश में डबल इंजन की सरकार होने के कारण विकास में गति मिल रही है।

Updated on:
20 Oct 2024 05:44 pm
Published on:
20 Oct 2024 04:36 pm
Also Read
View All
Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार

Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद