अंबिकापुर

Ajab Gajab: डॉक्टर बोल पड़े – अरे बाप रे, जब महिला के पेट से निकला 12.5 किलो का फुटबॉल जैसा गोला

Ajab Gajab: पेट की सूजन से पिछले 1 वर्ष से परेशान थी Ajab Gajab: पहाड़ी कोरवा महिला, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नि:शुल्क किया गया इलाज, बाहर इलाज में खर्च करने पड़ते 1 लाख रुपए

2 min read

Ajab Gajab.अंबिकापुर में पहाड़ी कोरवा महिला के पेट से 12.5 किलो का गोला (ट्यूमर) निकला है। ट्यूमर का साइज फुटबॉल से भी बड़ा था। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। वह ओवेरियन कैंसर से जूझ रही थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली। महिला का ऑपरेशन दो घंटे से भी ज्यादा समय तक चला। महिला अकेली थी, उसके पास इलाज के रुपए भी नहीं थे। जब महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसका नि:शुल्क ऑपरेशन व इलाज किया। महिला पिछले एक वर्ष से पेट की सूजन से परेशान थी।


बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरहाडीह निवासी 56 वर्षीय भोगनी कोरवा के पेट में पिछले एक वर्ष से सूजन था। पेट में गोला (Ajab gajab) होने की संभावना से वह काफी परेशान थी। असहनीय दर्द से वह काफी बेचैन रहती थी।

कुछ दिन पूर्व वह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। यहां गायनो डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। चिकित्सकों ने उसकी बीमारी का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन कराया।

सीटी स्कैन में ओवेरियन कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद गायनो व निश्चेतना विभाग से कुल 8 चिकित्सकों के टीम ने 15 मई को महिला का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से 12.5 किलो का (Ajab Gajab) ओवेरियन ट्यूमर निकाला।

Ajab Gajab: महिला की स्थिति खतरे से बाहर

डॉक्टरों ने बताया कि महिला के ऑपरेशन में लगभग 2 घंटे से अधिक समय लगा। यह काफी जटिल (CG Ajab Gajab) ऑपरेशन था। ट्यूमर काफी बड़ा हो चुका था। महिला को चलने फिरने में भी काफी परेशानी थी। ऑपरेशन के बाद महिला को विशेष निगरानी में आईसीयू में रखा गया था। अब महिला की स्थिति काफी अच्छी है। वह खतरे से बाहर है।

ऑपरेशन टीम में ये रहे शामिल

महिला का ऑपरेशन गायनिक डॉ. अविनाशी कुजूर की निगरानी में हुई। इस दौरान टीम में उनके साथ डॉ. साथी मंडल, डॉ. इशा, सिस्टर रोफाली, निश्चेतना विभाग से डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. दिव्यानंद, डॉ. बंसल व डॉ. गुलाब शामिल रहे।

Ajab Gajab: महिला के साथ नहीं थे कोई परिजन

चिकित्सकों ने बताया कि महिला पहाड़ी कोरवा (CG Ajab Gajab) तो है ही, उसके साथ कोई परिजन भी नहीं थे। ऑपरेशन से पहले महिला की स्थिति काफी गंभीर थी। इलाज में हुआ पूरा खर्च मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा नि:शुल्क किया गया है। अगर यह ऑपरेशन बाहर कराया जाता तो 1 लाख से ऊपर का खर्च आता।

Updated on:
21 May 2024 07:19 pm
Published on:
21 May 2024 03:30 pm
Also Read
View All
Amera coal mines extension: अमेरा कोल माइंस विस्तार मामला: पुलिस और ग्रामीणों में खूनी संघर्ष के बाद शुरु हुआ बातचीत का दौर, बनी ये रणनीति

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 4.6 डिग्री, जम गईं ओस की बूंदें, खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

Gang rape in CG: चाची-भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने जंगल में किया गैंगरेप, विवाहिता ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, SI लाइन अटैच

Raid in fake cigarette factory: Video: ब्रांडेड के नाम पर नकली सिगरेट बिक्री का भांडाफोड़, प्रशासन-पुलिस ने गोदाम में मारा छापा

Commits suicide: जिम से घर पहुंचे युवक ने लगाई फांसी, Video रिकॉर्ड कर बोला- ये तीनों मेरी मौत के जिम्मेदार

अगली खबर