29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Man Kills Wife: Animal में जैसे रणबीर कपूर मारता था वैसे ही पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से 4 बार मारा

Man Kills Wife: पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उतारा मौत के घाट, मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 May 2024, 9:59 AM IST

Wife murder accused arrested

Man Kills Wife: छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटकर मार डाला। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में रविवार एक महिला ने खाना नहीं बनाया था। इससे नाराज शराबी पति ने कुल्हाड़ी से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

CG Man Kills Wife: शराब के नशे में रहता था पति

जानकारी के अनुसार विनासो साय (38) पति जहल साय कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा की रहने वाली थी। उसका पति शराब पीने का आदि है। रविवार को जहल साय शराब पीकर घर आया और पत्नी से खाना मांगने लगा। इस पर पत्नी ने कहा कि उसने खाना नहीं बनाया है।

Chhattisgarh Man Kills Wife: पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में पति ने उसके सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर से फरार हो गया।

CG Murder Case: सरपंच ने भाई को दी सूचना

गांव के सरपंच ने मृतका के भाई लखन मझवार को घटना की सूचना उसके मोबाइल पर दी। सूचना पर भाई पहुंचा तो बहन घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने घटना की रिपोर्ट कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। फिर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरु की।

यह भी पढ़ें: CG child commits suicide: कुरकुरे खाने को लेकर छोटे भाई को जड़ा थप्पड़, फिर डांट के डर से 10 वर्षीय भाई ने लगा ली फांसी, घटना से सब हैरान

Chhattisgarh Murder Case: आरोपी जेल दाखिल

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पति जहल साय (41) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक अशोक शर्मा, महिला आरक्षक सविता पैकरा, आरक्षक परवेज फिरदौसी व अर्जुन पैकरा शामिल रहे।