अंबिकापुर

Akshat Agrawal murder case: अक्षत अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी की 3 दिन की रिमांड खत्म, घरवालों ने सीसीटीवी कैमरा रखा था बंद

Akshat Agrawal murder case: पुलिस ने रिमांड के तीसरे दिन भी आरोपी से की पूछताछ, लेकिन कोई नई बात निकलकर नहीं आई सामने, अक्षत अग्रवाल के घर पर भी जांच करने पहुंची थी पुलिस, घर का सीसीटीवी कैमरा बंद व दुकान का मिला चालू

3 min read

अंबिकापुर. Akshat Agrawal murder case: अक्षत अग्रवाल मर्डर केस के आरोपी की 3 दिन की पुलिस रिमांड खत्म हो गई है। 3 दिन की पूछताछ में कोई नई बात सामने नहीं आ सकी है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की लेकिन आरोपी वहीं पुराना कहानी दोहराता रहा। वहीं पुलिस ने मृतक (Akshat Agrawal murder case) के परिजन का भी बयान दर्ज किया है और उसके घर की भी जांच की है। घटना दिवस को परिजनों ने घर का सीसीटीवी कैमरा बंद रखा था। जबकि दुकान का सीसीटीवी फुटेज सही सलामत मिला है।

गौरतलब है कि शहर के मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया (Akshat Agrawal murder case) के पुत्र अक्षत अग्रवाल की 20 अगस्त की शाम शहर से लगे चठिरमा जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का आरोपी भगवानपुर निवासी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपी ने पुलिस को जो बयान दिया था, उसके अनुसार अक्षत अग्रवाल (Akshat Agrawal murder case) ने ही उसे गोली मारने कहा था। पहली गोली भी अक्षत ने चलाई थी, इसके बाद उसने 2 बार उसके सीने में गोली मारी थी। पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी कोई नई बात सामने नहीं आ सकी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे 22 अगस्त को जेल भेज दिया था।

Akshat Agrawal murder case: तीन दिन की रिमांड खत्म

इधर परिजन पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। वहीं पूरा शहर यह जानना चाहता है कि आखिर अक्षत (Akshat Agrawal murder case) ने खुद को गोली मारने की सुपारी क्यों दी? इधर पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को शनिवार से 3 दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

रिमांड के तीसरे दिन सोमवार को भी पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसमें (Akshat Agrawal murder case) कोई नई बात आरोपी ने नहीं बताई है। आरोपी की 3 दिन की रिमांड अब खत्म हो चुकी है।

पुलिस ने परिजन का भी लिया बयान

मामले में पुलिस ने मृतक अक्षत अग्रवाल (Akshat Agrawal murder case) के परिजन का भी सोमवार को बयान दर्ज किया है। परिजन का कहना है कि अक्षत अपनी हत्या स्वयं क्यों करा सकता है। वह किसी साजिश का शिकार हो गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के घर जाकर भी जांच की। जांच में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस को नहीं मिल पाया।

परिजन का कहना है कि बारिश होने के कारण घटना दिवस घर का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था। वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है।

घर का सीसीटीवी कैमरा मिला बंद

गांधीनगर टीआई प्रदीप जायसवाल ने बताया कि रिमांड के तीसरे दिन आरोपी से पूछताछ की गई। वहीं मृतक के परिजन का भी बयान लिया गया और उसके घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। घर का सीसीटीवी फुटेज घटना दिवस बंद था। दुकान के सीसीटीवी में मृतक (Akshat Agrawal murder case) के घर से निकलने का रिकॉर्ड है।

Published on:
26 Aug 2024 09:23 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण पर घमासान : भाजपा बोली- महिलाओं के साथ विश्वासघात तो कांग्रेस ने कहा- कर रहे दुष्प्रचार

Big incident: नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत, गर्मी की छुट्टियां मनाने रायपुर से आई थी अंबिकापुर, बचाने उतरा मामा भी डूबा

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश