अंबिकापुर

उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पकड़े 5 ट्रक, भीतर झांक कर देखा तो अधिकारियों के होश आ गए ठिकाने

धनवार बेरियर पर चेकिंग के दौरान प्रशासन व पुलिस ने 1200 क्विंटल धान किया जब्त, ले जाया जा रहा था रायपुर व महाराष्ट्र
2 min read
Paddy loaded truck seized
Seized trucks

वाड्रफनगर. उत्तरप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित धनवार बैरियर पर प्रशासनिक टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की शाम दबिश दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश से 5 ट्रकों को रुकवाकर जांच की गई तो उसमें 1200 क्विंटल धान निकला।

धान को रायपुर व महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। हेराफेरी की आशंका पर प्रशासन ने इसे जब्त कर बसंतपुर थाने के सुपुर्द किया है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


छत्तीसगढ़ में धान की कीमतों व इस पर मिलने वाले बोनस को देखते हुए बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। वे दूसरे प्रदेशों से धान लाकर यहां के किसानों के नाम से धान खरीदी केंद्रों में सेटिंग कर खपाकर मोटी रकम कमाते हैं। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। इधर शासन-प्रशासन द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ के बॉर्डरों पर ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में धान की खेप आ रही है। सूचना मिलते ही बुधवार की शाम फूड इंस्पेक्टर मंगेश व नायब तहसीलदार जयेंद्र सिंह अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित धनवार बैरियर पर दल-बल के साथ पहुंच गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से 5 ट्रक आते दिखाई दिए।

अधिकारियों ने उन्हें रुकवाकर जब पूछताछ की तो ड्राइवरों ने धान होने की बात बताई। उन्होंने बताया कि वे धान रायपुर व महाराष्ट्र ले जा रहे हैं। हेराफेरी की शंका होने पर फूड इंस्पेक्टर व नायब तहसीलदार ने ट्रकों को जब्त कर उन्हें बसंतपुर थाने के सुपुर्द कर दिया है। ट्रकों में 1200 क्विंटल धान है।


ये हैं जब्त ट्रक
प्रशासन द्वारा जिन 5 ट्रकों को जब्त किया गया है उनमें सीजी 15 एसी-4081, सीजी 12 एस-2853, सीजी 12 एस-2842, सीजी 15 बीसी-9094 व सीजी 15 डीडी-6494 शामिल हैं।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में एसडीएम अनिल कुमार सिदार ने बताया कि धनवार बैरियर पर 5 ट्रक धान पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
15 Nov 2017 08:57 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: मायके में रही पत्नी को फोन कर युवक बोला- सुसाइड करने जा रहा हूं, जब पिता पहुंचा तो फंदे से लटकता मिला

Road Accident: दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, सरगुजा में अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 नाबालिग समेत 5 लोगों की मौत

Ambikapur News: प्रियांशी दुल्हन और जेल से रिहा संदीप बना दूल्हा, शादी के बाद गोद में मासूम बेटी के साथ हुई विदाई

Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर