4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिना खान की इस हरकत से परेशान हुई सपना चौधरी, बिग बॉस से बोलीं-अभी फेंको घर से बाहर!

हिना खान की इस हरकत से परेशान हुई सपना चौधरी, बिग बॉस से बोलीं-अभी फेंको घर से बाहर!....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 15 Nov 2017, 4:30 PM IST

Sapna_Chaudhary

Sapna_Chaudhary

बिग बॉस सीजन 11 में हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी टीवी की लाडली बहु हिना खान की बात-बात पर अंग्रेजी में खुसर-फूसर करने की आदत से बहुत परेशान हैं। यहां तक सपना ने कई बार हिना को इस बात को लेकर टोका भी चुकी हैं। लेकिन हिना खान है कि अपने स्टेटस के डर से बाज नहीं आ रही है और वह हमेशा अंग्रेजी में गिटर-बिटर करती ही रहती हैं। एक बार तो सपना हिना की अंग्रेजी बोलने की आदत से इतनी इरिटेट हुई कि उन्होंने बिग बॉस शिकायत करते हुए कहा कि बिग बॉस इन्हें स्टोर रूम में ले जाओ और वहां से दरवाजा खोल कर बाहर फेंको। सपना ही नहीं बल्कि सलमान खान ने भी हिना को काफी लताड़ा है। उन्होंने वीकेंड के वार में हिना खान को काफी सुनाया भी था। साथ ही हिना को हर बार आग में घी डालने वाली कहावत सुनाकर उनकी क्लास लगाई थी। वही सलमान ही नहीं हम भी यह जानते है कि वो घर में लोगों को उकसाने का काम भी करती हैं।

हिना तो हिना है वह अपनी इस हरकत से बाज नहीं आ रही हैं। सपना ही नहीं हिना की इस हरकत से बिग बॉस के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स भी परेशान है। वो हर बार अंग्रेजी बोलकर अपने लिए मुसीबत को निमंत्रण देती है। इन सब के बावजूद वो हर बार बिग बॉस से माफ़ी मांगकर बच भी जाती है। बता दें कि बिग बॉस के हर सीजन में कुछ रूल्स सारे कंटेस्टेंट्स के लिए समान बनाए है। जिसमें से एक रूल यह भी है कि घर में कोई अंग्रेजी में बात नहीं करेगा। लेकिन हिना हर बार रूल्स के खिलाफ जाकर अंग्रेजी में गिटर-बिटर करती रहती हैं।

हालांकि, वैसे बिग बॉस सीजन 11 के घर में अब तक हमने देखा है कि हिना खान और सपना चौधरी के बीच अच्छी बॉडिंग है। वह हर समय एक-दूसरे से खुसर-फूसर करती रहती हैं। यहीं वजह है कि अब तक हिना और सपना चौधरी के बीच लड़ाई नहीं हुई। अब खबर ये आ रही है इस हफ्ते हिना खान,सपना चौधरी और बेनाफ्शा घर से बाहर निकलने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। ऐसे में अगर सपना और हिना में से कोई एक बाहर हो जाती हैं गेम काफी दिलचस्प हो जाएगा। बिग बॉस की हर नई अपडेट के लिए जुड़े रहे पत्रिका डॉट कॉम के साथ।