4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: इस हफ्ते बिग बॉस के घर से हिना खान होंगी बेघर?

Breaking: इस हफ्ते बिग बॉस के घर से हिना खान होंगी बेघर?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 15 Nov 2017, 2:59 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

बिग बॉस सीजन ११ ने टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री की असलियत को सबके सामने लाया, जिसके बारे में शायद ही उनके फैंस कभी जान पाते कि वो असल जिंदगी में कैसी है? जी हां, हम बात कर रहे हैं हिना खान की। हिना टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उन्होंने अपनी इमेज को गिराया है। बेशक, बिग बॉस के घर में सभी शो को जीतने के मकसद से आते हैं...गेम खेलते हैं...खुद को बेहतर प्रूव करते हैं। लेकिन इस सब में हिना फ्लॉप रही हैं। उन्होंने घर में कुछ लोगों को मोहरा बना के अपने सातिर दिमाग का परिचय दिया है। कई बार तो वो अपनी ही चाल में ऐसी फंस गईं कि हर कोई शॉक्ड रह गया। बता दें कि हिना की देश की आवाम में एक पॉजिटिव इमेज है, लेकिन उन्होंने घर में निगेटिव इमेज बना ली। यदि उन्हें वाकई गेम ही खेलना था, तो अच्छे होने का खेलतीं, तो शायद इस समय वो घर में सबसे मजबूत होतीं और घर के ज्यादातर लोग उनके साथ होते।

खैर, इस हफ्ते घर से तीन सदस्य नॉमिनेट हैं। हिना खान, सपना चौधरी और बेनाफ्शा। इनमें से बेनाफ्शा सबसे कमजोर प्रतिभागी हैं और घर से बेघर होने के चांसेज सबसे ज्यादा बेनाफ्शा के हैं। यदि हम यह कहें कि घर से बेघर होने की कगार पर खड़ी बेनाफ्शा को इस स्थिति में लाने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद उनका बेस्ट फ्रेंड प्रियांक है, तो गलत नहीं होगा। यदि प्रियांक हिना को नहीं बचाते, तो बेनाफ्शा इस मुश्किल में कतई नहीं होतीं। चूंकि कहते हैं ना कि जिसके लिल में चोर होता है या जानबूझकर बदमाशी करता है या फिर दूरे के लिए गड्ढा खोदता है, वह उसमें ख्ुाद गिर जाता है। हिना के साथ भी वही हुआ। लव ने उन्हें बचाया, लेकिन हिना की चतुराई से वो खुद फंस गईं। जी हां, लव के माथे से जीरो हटाना हिना को महंगा पड़ गया। वो सेफ होने के बावजूद नॉमिनेट हो गईं। इस तरह हिना घर से बाहर निकलती हैं, तो यह यकीनन शॉक्ड कर देने वाली खबर होगी, लेकिन इसकी जिम्मेदार वो खुद होंगी।

बहरहाल, पिछले हफ्ते जहां बिग बॉस ने मेहजबी सिद्धीकी और सब्यसाची सतपथी को एक साथ बाहर का रास्ता दिखाकर सभी को चौंका दिया, वहीं इस हफ्ते सिर्फ तीन प्रतिभागी ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इसी सीजन में ऐसा बार देखने में आया है कि सिर्फ तीन प्रतिभागी ही नॉमिनेट हुए हैं अन्यथा इससे पहले इसकी संख्या पांचसे सात तक जा पहुंचती थी। खैर, सवाल यह उठता है कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होगा हिना या सपना या फिा बेनाफ्शा? पॉपुलैरिटी के हिसाब से देखें, तो हिना ओर सपना के चांसेज बहुत कम हैं, ऐसे में बेनाफ्शा का घर से जाना पक्का माना जा रहा है।