अंबिकापुर

Ambikapur Crime News: वॉकर के सहारे टहल रही बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूटने वाला युवक गिरफ्तार, एक दिन पहले ही की थी रेकी

Ambikapur Crime news: शहर के नवापारा स्थित किराना व मोबाइल व्यवसायी की मां से 12 दिन पूर्व हुई थी सोने की चेन की लूट, पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को दबोचा
3 min read
• •
Updated: 21 May 2024, 5:10 PM IST
Chain snetcher arrested

अंबिकापुर. Ambikapur crime news: शहर के नवापारा निवासी एक बुजुर्ग महिला के गले से 8 मई की रात सोने की चेन लूटकर स्कूटी सवार युवक फरार हो गया था। महिला वॉकर के सहारे धीरे-धीरे घर की ओर जा रही थी, इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। गले से चेन खींचने के दौरान बुजुर्ग गिर भी गई थी। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सायबर सेल की मदद ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से एक दिन पूर्व रेकी की थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।


अंबिकापुर के नवापारा निवासी प्रशांत सोनी की घर पर ही किराना व मोबाइल की दुकान है। 8 मई की रात करीब 9 बजे उसकी मां सुमित्रा सोनी उम्र करीब 75 वर्ष वॉकर के सहारे घर से निकलकर गली में टहलने गई थी। वह टहलते हुए वापस घर के पास पहुंची ही थी कि स्कूटी सवार एक युवक वहां पहुंचा और उसके पास रुक गया। (Ambikapur crime news)

इसके बाद मौका पाकर उसने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया। छीनाझपटी के दौरान बुजुर्ग महिला नीचे गिर गईं। जब उसने शोर मचाया तो प्रशांत की पत्नी व बहन दौडक़र वहां पहुंचे। फिर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि स्कूटी सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया है।

सोने की चेन की कीमत 40 हजार रुपए है। इसकी रिपोर्ट प्रशांत सोनी ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की।

Chain snetching: खंगालने पड़े दर्जनों सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने पीडि़त के घर के सीसीटीवी फुटेज में मिले हुलिए के आधार पर अपने मुखबिरों को तैनात किया। वहीं नवापारा सहित शहर के अन्य इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा सायबर सेल टीम की मदद ली।

अंतत: पुलिस को सफलता मिली और उन्होंने चेन लूट के आरोपी बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दामोदरपुर रोड कमारी निवासी विकास जायसवाल 26 वर्ष को शहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल शहर के भट्ठी रोड में रह रहा था।

एक दिन पहले की थी रेकी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व 7 मई को वह नवापारा शिव मंदिर की ओर घूमने गया था। इसी दौरान उसने बुजुर्ग महिला को गले में सोने की चेन पहने घूमते देखा था।

इसके बाद उसने लूट (Chain snetching) की योजना बनाई और अगली रात अपनी जूपिटर स्कूटी से वहां पहुंच गया था। उसने बताया कि सोने की चेन बेच दी थी। पुलिस ने उसके पास से चेन बेचने से प्राप्त रकम में से बचे हुए 3000 रुपए जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, एसआई अश्वनी दीवान, एएसआई अजीत मिश्रा, विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक गणेश कदम्ब, आरक्षक बृजेश राय, उमाशंकर साहू, सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, मनीष सिंह, राहुल सिंह, अतुल सिंह व अरविन्द उपाध्याय शामिल रहे।

Updated on:
21 May 2024, 5:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी