अंबिकापुर

Ambikapur crime: बाइक सवार 3 बदमाशों ने स्कूटी सवार युवती का किया पीछा, फिर सूनसान जगह पर की ये हरकत

Ambikapur crime: अंबिकापुर शहर में किराए के मकान में रहकर युवती कर रही है पढ़ाई, युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट

less than 1 minute read
Kotwali Ambikapur

अंबिकापुर. शहर से लगे लुचकी घाट के पास 23 नवंबर की रात बाइक सवार 3 बदमाश युवती की स्कूटी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। युवती सीतापुर से स्कूटी ड्राइव कर अंबिकापुर आ रही थी। वह यहां किराए के मकान में रहकर डीसीए का कोर्स कर रही है। इसी बीच बदमाशों ने इस वारदात (Ambikapur crime) को अंजाम दिया। युवती ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ जुनापारा निवासी सुमन भगत अंबिकापुर के गांधीनगर में किराए के मकान में रहकर डीसीए की पढ़ाई कर रही है। वह 23 नवंबर को रात करीब 8 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 15 ईसी 4324 से अपने घर से अंबिकापुर आ रही थी। रात करीब 10 बजे वह अंबिकापुर से पहले लुचकी घाट के पास पहुंची थी।

इसी बीच बाइक सवार 3 युवक स्कूटी के आगे-पीछे हो रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने बाइक को स्कूटी के पास सटा दिया। फिर बाइक के बीच में बैठे युवक ने स्कूटी की चाबी (Ambikapur crime) निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने युवती को धक्का देकर गिरा दिया और उसके हाथ से मोबाइल व स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

Ambikapur crime: युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट

लूट की शिकार हो चुकी युवती किसी तरह अंबिकापुर पहुंची और मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
25 Nov 2024 09:03 pm
Also Read
View All
Loot at Gun Point Video: दर्जनभर बदमाशों ने कल्याणपुर जंगल में पिस्टल की नोंक पर ऑटो ड्राइवर से की लूट, देखते ही भागे कार सवार

Ambikapur Crime News: एआई से पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो और इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, तलाक केस के बीच पति की करतूत

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर

Hit and Run: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार 2 दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, NH पर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

NEET-JEE Free Coaching: सरगुजा के 50 मेधावी विद्यार्थियों को नीट और जेईई की मिलेगी फ्री कोचिंग, रायपुर में 28 से शुरु होंगीं कक्षाएं