इस पर पुलिस ने चंद्रिका राजवाड़े पिता मानसाय राजवाड़े उम्र 48 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सीमा की हत्या करने के बाद शव को सोनगरा जंगल में दफनाने (Murder and buried body) की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल की खोदाई कराई तो सीमा का नर कंकाल मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।