अंबिकापुर

Ambikapur crime: बाइक सवार 3 बदमाशों ने कार को मारी टक्कर, आपत्ति जताई तो शहर में 3 जगहों पर की पिटाई, शीशे भी फोड़े

Ambikapur crime: कार में टक्कर मारने के बाद उसमें सवार युवक ने ठीक ढंग से देखकर चलाने कहा था, इसी बात पर युवकों ने उसका रास्ता रोक कर की मारपीट, कोतवाली में अपराध दर्ज
2 min read
Ambikapur crime
Demo pic

अंबिकापुर. शहर के संगम चौक के पास बुधवार की शाम को बाइक सवार 3 युवकों ने एक कार को टक्कर मार दी। देखकर चलाने की बात कहने पर बाइक सवार युवकों ने कार सवार की पिटाई (Ambikapur crime) कर दी। कार सवार जब शिकायत करने कोतवाली जाने लगा तो बाइक सवारों ने पीछा कर उसे थाना चौक के पास रोक लिया और फिर पीटा। यहीं नहीं उन्होंने कार का शीशा भी तोड़ दिया। यहां से भागकर कार सवार अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा तो वहां भी बदमाश पहुंच गए और मारपीट करने की धमकी देने लगे। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। मामले पुलिस ने एक नामजद समेत 3 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोखनिया निवासी सत्येन्द्र जायसवाल बुधवार को अपने दोस्त के साथ कार क्रमांक सीजी 29 एसी 1007 से अंबिकापुर (Ambikapur crime) आया था। वह देवीगंज रोड होते हुए इमलीपारा स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास नंबर लगाने जा रहा था। इसी बीच देवीगंज रोड में बाइक क्रमांक सीजी 15 डीयू 4898 में सवार 3 युवकों ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।

Kotwali Ambikapur

इस पर कार सवार सत्येन्द्र ने युवकों को देखकर गाड़ी चलाने की बात कही। इस बात पर बाइक सवार युवक नाराज हो गए और रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगे।

इसके बाद कार सवार रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जाने निकाला तो थाना चौक के पास बाइक सवारों ने अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करते हुए पत्थर से कार का शीशा तोड़ (Ambikapur crime) दिया।

Ambikapur crime: रिश्तेदार के यहां भागकर बचाई जान

बाइक सवारों द्वारा मारपीट (Ambikapur crime) किए जाने से कार सवार वहां से भाग कर विश्वकर्मा मंदिर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां चले गए। उनका पीछा करते हुए बदमाशों ने वहां भी पहुंचकर गाली-गलौज व मारपीट करने की धमकी दी। वहां आस पास के लोग वहां पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले।

कोतवाली में अपराध दर्ज

कार सवार सत्येंद्र जायसवाल ने एक आरोपी की पहचान (Ambikapur crime) की है। उसके खिलाफ उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी साकेत व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 126 (2), 296, 391 (2), 324 (4), 3,5 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
21 Nov 2024 09:32 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत